नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ समय पहले थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति समझौता कराया था लेकिन वह समझौता फेल हो गया है। दोनों देशों के बीच नए सिरे हिंसा भड़क गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाईलैंड ने सोमवार सुबह एफ 16 लड़ाकू विमान से कंबोडिया में एक कैसीनों पर हवाई हमला किया। ताजा लड़ाई में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है।
थाईलैंड की सेना का आरोप है कि यह कैसीनो असल में कंबोडियाई सैनिकों का अड्डा बना हुआ था, जहां भारी हथियारों और ड्रोन रखे जा रहे थे। इसके अलावा कंबोडिया अपनी सेना को नई जगहों पर तैनात कर रहा था। इसी वजह से उसे हवाई हमला करना पड़ा। खबरों के मुताबिक दोनों सेनाओं की गोलीबारी में अब तक चार कंबोडियाई नागरिक और एक थाई सैनिक मारा गया है।
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच मई में पांच दिन तक लड़ाई चली थी, जिसमें 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसके बाद अक्टूबर में दोनों देशों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में शांति समझौता किया था। असल में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से कई प्राचीन शिव मंदिरों को लेकर विवाद है। ये मंदिर दोनों देशों की सीमा के बिल्कुल पास स्थित हैं, और आसपास की जमीन पर दोनों देश अपना अपना दावा करते हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



