Chandigarh

  • चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत

    चंडीगढ़/नई दिल्ली। कोरोना के मामले एक हफ्ते में तीन गुने हो गए हैं और मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार और उत्तर प्रदेश दौरे में उनके आसपास एक सौ मीटर के दायरे में आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया है। गौरतलब है कि मोदी 29 और 30 मई को बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाने वाले हैं। उससे पहले बुधवार को बिहार में कोरोना के छह मामलों का पता चला। इस बीच चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण से...

  • चंडीगढ़ का मामला तूल पकड़ेगा

    पंजाब की पार्टियों ने चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार का पद खत्म करके उसे मुख्य सचिव के पद में तब्दील करने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने भी इसका विरोध किया है। हालांकि कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के साथ मिल कर यह फैसला किया है। कांग्रेस और अकाली दल ने इस फैसले का सबसे तीखा विरोध किया है। इन पार्टियों ने चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार का पद खत्म किए जाने को राज्य की अस्मिता से जोड़ा है और आऱोप लगाया है कि इससे चंडीगढ़ पर पंजाब का...

  • चंडीगढ़ में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, सीएम से मिलने की जिद

    चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में एक युवक बस स्टैंड के पीछे लगे एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मोबाइल टावर पर युवक के चढ़ने का पता चलते ही पुलिस पहुंच गई। इस दौरान पुलिस को देखकर युवक ने धमकी दी कि अगर उसे नीचे उतारने की कोशिश की तो वह कूद जाएगा। वह पिछले कई सालों से न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा है। उसने सीएम भगवंत मान से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन मिलने का समय नहीं दिया गया। जब कोई न्याय नहीं मिला तो मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। युवक ने कहा कि...

  • गठबंधन फेल करने के लिए चंडीगढ़ का प्रयोग

    आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तारीफ करते हुए और पूरे देश में इसके सफल होने की भविष्यवाणी करते हुए एक दिन पहले कहा था कि ‘इंडिया’ को पहली जीत चंडीगढ़ से मिलेगी। केजरीवाल के साथ साथ उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद और चंडीगढ़ मेयर का चुनाव संभाल रहे राघव चड्ढा ने भी दावा किया था कि एलायंस जीत रहा है। आप और कांग्रेस ने हाई कोर्ट जाकर मेयर चुनाव की तारीख बदलवाई थी अन्यथा प्रशासन ने पहले छह फरवरी की तारीख तय की थी। हाई कोर्ट ने उसे खारिज...

  • चंडीगढ़ में आप-कांग्रेस का गठबंधन

    चंडीगढ़। दिल्ली और पंजाब में गठबंधन करके लोकसभा का चुनाव लड़ने से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चंडीगढ़ में महापौर और उप महापौर के चुनाव के लिए गठबंधन हो गया है। इससे पहले पिछले दो बार से कांग्रेस ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था, जिससे भाजपा का महापौर बन रहा था। लेकिन इस बार कांग्रेस और आप के मिल कर लड़ने से महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और महापौर का पद इन दो पार्टियों को मिलेगा। इससे आगे के गठबंधन का रास्ता भी साफ होता दिख रहा है। जानकार सूत्रों के मुताबिक दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन...

  • लुधियाना में गैस रिसाव में 6 की मौत, 10 हालत गंभीर, लोगों में दहशत

    चंडीगढ़। लुधियाना (ludhiana) के एक रिहायशी इलाके में रविवार को एक फैक्ट्री से गैस का रिसाव (gas leak) होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग बीमार हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, गैस लीक के बाद छह लोगों की मौत हो गई और कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत की...

  • चंडीगढ़ में बीजेपी मुख्यालय के बाहर आप नेताओं का प्रदर्शन

    चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता व दिल्ली (Delhi) के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की 'असंवैधानिक' गिरफ्तारी (Arrest) के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने सोमवार को यहां भाजपा मुख्यालय (BJP Headquarters) के बाहर प्रदर्शन (Protest) किया। पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अनमोल गगन मान, लालचंद कटारुचक, ब्रह्म शंकर जिम्पा सहित सैकड़ों आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन (Protest) में भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आप नेताओं ने सिसोदिया की गिरफ्तारी को तानाशाहीपूर्ण फैसला बताया और इस कार्रवाई को लोकतंत्र के लिए...

  • चंडीगढ़ में बीजेपी ने आप को एक वोट से हराकर मेयर पद पर किया कब्जा

    चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को एक वोट से हराकर चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) में मेयर का पद बरकरार रखा है। मेयर चुनाव (Mayoral Election) में बीजेपी के अनूप गुप्ता (Anoop Gupta) को 15 वोट मिले, जबकि आप उम्मीदवार जसबीर सिंह (Jasbir Singh) को 14 वोट मिले। कांग्रेस (Congress) के छह सदस्य और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के एक सदस्य के मतदान से दूर रहने के बाद यह लड़ाई काफी करीबी बन गई।  भाजपा (BJP) और आप (AAP) दोनों को 14-14 वोट मिलने के बाद चंडीगढ़ (Chandigarh) की भाजपा सांसद किरण...

  • सांसद संतोख चौधरी का आज अंतिम संस्कार

    चंडीगढ़। कांग्रेस सांसद (Congress MP) संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh Chowdhary ) का रविवार को जलंधर जिला स्थित उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार (Funeral) किया जाएगा। दो बार सांसद रहे 76 वर्षीय चौधरी का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ('Bharat Jodo Yatra') के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया था। चौधरी पदयात्रा में भाग लेते वक्त बेहोश हो गए थे। उन्हें फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया...

  • कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान निधन

    चंडीगढ़। कांग्रेस नेता एवं जलंधर से सांसद (Jalandhar MP) संतोख चौधरी (Santokh Chowdhary) का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ( 'Bharat Jodo Yatra') के दौरान दिल का दौरा पड़ने के कारण शनिवार को निधन हो गया, जिसके बाद यात्रा रोक दी गई। वह 76 वर्ष के थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि दो बार सांसद रहे चौधरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में फिल्लौर में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे। यात्रा में मौजूद रहे बाजवा ने बताया कि चौधरी को एम्बुलेंस के जरिए फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया। चौधरी के...

  • पंजाब में मंत्री फौजा सिंह सरारी का इस्तीफा

    चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) के मंत्री (minister) फौजा सिंह सरारी (फौजा सिंह सरारी) ने निजी कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ज्ञातव्य है कि उनके खिलाफ कथित जबरन वसूली की ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद विपक्ष ने गत विधानसभा सत्र में उनके इस्तीफे की मांग की थी। श्री सरारी ने इस्तीफ की वजह निजी बताते हुये कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं और रहेंगे। (वार्ता)

  • मंत्री ने यौन उत्पीड़न आरोप के बाद खेल विभाग छोड़ा

    चंडीगढ़। यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी हरियाणा (Haryana minister) के मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh ) ने रविवार को खेल विभाग (sports department) छोड़ दिया और कहा कि उन्होंने नैतिक आधार पर यह कदम उठाया है। राज्य की एक महिला जूनियर एथलेटिक्स कोच (Women Junior Athletics Coach) की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) द्वारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम हुआ। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सिंह (36) पर बंधक बनाने का भी आरोप लगाया गया है। मंत्री द्वारा कोच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद शनिवार को...

  • हरियाणा के मंत्री पर यौन उत्पीड़न का केस

    चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला कोच (woman coach) की शिकायत पर हरियाणा (Haryana) के खेल मंत्री (sports minister) संदीप सिंह (Sandeep Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न (Sexual harassment) और गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सिंह के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, हरियाणा की एक महिला कोच की शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ (Chandigarh) के सेक्टर 26...

और लोड करें