Chandrababu Naidu

  • चंद्रबाबू नायडू की योजना क्या कारगर होगी?

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया है कि अगर आंध्र प्रदेश का कोई व्यक्ति क्वांटम कंप्यूटिंग में नोबल पुरस्कार जीतता है तो उसको सरकार एक सौ करोड़ रुपए देगी। यह बहुत बड़ी रकम होती है। वैसे नोबल जीतने वाले को 10 करोड़ रुपए नोबल कमेटी की ओर से मिलते हैं। लेकिन सौ करोड़ रुपए का ऐलान बड़ी बात है। लेकिन सवाल है कि नोबल जीतना क्या कुश्ती का मेडल जीतने की तरह है कि पैसे का प्रलोभन लोगों को उस दिशा में प्रेरित करेगा और वह जीत जाएगा? नोबल शारीरिक शक्ति की...

  • नायडू और नीतीश का फर्क

    केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी और नीतीश कुमार के जनता दल यू की मदद से बनी है और चल रही है। भाजपा की अपनी 240 सीटें हैं और टीडीपी व जनता दल यू की 28 सीटों के सहारे एनडीए बहुमत के नजदीक पहुंचता है। लेकिन एक तरफ चंद्रबाबू नायडू हैं, जो अपने समर्थन की विशाल कीमत वसूल रहे हैं तो दूसरी ओर नीतीश कुमार हैं, जिनको किसी बात का अहसास ही नहीं है। पिछले एक साल में केंद्र सरकार की ओर से आंध्र प्रदेश को दो लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं मिली हैं। ऊर्जा...

  • चंद्रबाबू नायडू के विकास की कीमत

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को विकास पुरुष कहा जाता है। वे जब भी मुख्यमंत्री बने तब केंद्र में चाहे जिसकी सरकार रही हो उससे खूब धन लेकर अपने राज्य में गए और बुनियादी ढांच का विकास किया। उनकी योजनाओं, नीतियों और बुनियादी ढांचे ने हैदराबाद को आईटी का हब बनाया। इस बार वे केंद्र की भाजपा सरकार के साथ हैं और कहा जा रहा है कि एक साल में तीन लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट वे लेकर गए हैं। वे विजयवाड़ा में राजधानी बनाने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन उनके इस विकास की...

  • चंद्रबाबू नायडू का स्विट्जरलैंड में जोरदार स्वागत

    Chandrababu Naidu : दावोस में विश्व आर्थिक मंच में भाग लेने के लिए तैयार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) अपनी टीम समेत स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख पहुंच गए। केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू, राज्य मंत्री नारा लोकेश, टीजी भरत और वरिष्ठ अधिकारियों सहित प्रतिनिधिमंडल का ज्यूरिख हवाई अड्डे पर यूरोपीय तेलुगू देशम पार्टी फोरम के सदस्यों और प्रवासी भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया। चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) ने स्वागत की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "दावोस में गर्मजोशी और भव्य स्वागत के लिए यूरोप में हमारे तेलुगू परिवार को हार्दिक धन्यवाद। वैश्विक...

  • जदयू और टीडीपी को ज्यादा चिंता नहीं

    अंबेडकर के मसले पर देश में चल रहे विवाद की ऐसा लग रहा है कि जनता दल यू और तेलुगू देशम पार्टी को ज्यादा परवाह नहीं है। दोनों पार्टियों ने इस मसले पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भाजपा का समर्थन किया है और कांग्रेस व दूसरी पार्टियों का विरोध किया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने जदयू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को और टीडीपी के नेता व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को चिट्ठी लिखी थी। केजरीवाल ने दोनों से कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री...

  • चंद्रबाबू नायडू को आखिर हुआ क्या है?

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी, टीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू चाहे समाजवादी पार्टियों के साथ रहें, कांग्रेस के साथ रहें या भाजपा के साथ रहें उनकी राजनीति का एक सलीका है। वे लोकतांत्रिक व्यक्ति हैं और विकास की राजनीति करते हैं। लेकिन इस बार जब वे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तो बदले बदले से दिख रहे हैं। तभी सवाल उठ रहा है कि उनको क्या हुआ? क्या इस साल के विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले तत्कालीन जगन मोहन रेड्डी की  सरकार ने एक घोटाले में उनको गिरफ्तार कराया और जेल में रखा, उससे उनकी...

  • जरूरत राष्ट्रीय बहस की

    chandrababu naidu stalin remarks: वैश्विक अनुभव है कि आर्थिक विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के साथ परिवार छोटा रखने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। इस परिघटना के कारण दक्षिणी राज्यों में जन्म दर अपेक्षित- प्रति महिला 2.1 संतान से भी ज्यादा घट गई है। also read: झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा नहीं लड़ पाएंगे चुनाव पहल मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने की दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनसंख्या नीति जैसे बेहद अहम मुद्दों पर अब राज्य अघोषित रूप से अपनी नीति तय करने लगे हैं। मुमकिन है कि इसके लिए देश में मौजूद सियासी हालात जिम्मेदार हों, फिर भी ऐसे प्रश्नों पर...

  • नायडू और स्टालिन की चिंता निराधार

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक अलग ही विमर्श शुरू कर दिया है। दुनिया के सबसे युवा देश भारत के दो राज्यों के मुख्यमंत्री इस बात को लेकर चिंतित हैं कि दक्षिण भारत के राज्यों में जन्मदर कम हो रही है और बुजुर्ग आबादी बढ़ रही है। इसलिए दोनों मुख्यमंत्रियों ने लोगों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की है। चंद्रबाबू नायडू ने तो यहां तक कहा है कि आगे से सिर्फ उन्हीं लोगों को चुनाव लड़ने की इजाजत मिलेगी, जिनके दो बच्चे होंगे। वे इसके लिए कानून लाने की बात...

  • अमरावती में रतन टाटा इनोवेशन हब बनेगा: चंद्रबाबू नायडू

    अमरावती। आंध्र प्रदेश सरकार जल्द ही अमरावती में रतन टाटा इनोवेशन (Ratan Tata Innovation) हब स्थापित करेगी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास, एमएसएमई और खाद्य प्रसंस्करण के लिए अपनाई जा रही नीतियों की समीक्षा बैठक की और स्पष्ट किया कि रोजगार सृजन उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि औद्योगिक नीतियां इसके अनुरूप होनी चाहिए और निवेश आकर्षित करके व्यापार करने की गति को बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। उन्होंने महसूस किया कि निजी औद्योगिक पार्कों की नीति पर और अधिक अभ्यास की...

  • संवैधानिक भावना पर बल

    ऐसा लगता है कि उन पार्टियों को भी, जो कभी संवैधानिक भावना के अनुरूप धर्मनिपरपेक्षता की बात करती थीं, हिंदुत्व की गंगा में तैरना अब अधिक फायदेमंद लगता है। चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार भी इस गंगा में कूद पड़े हैं। यह तथ्य पहले ही सामने आ गया था कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बिना पर्याप्त सबूत के, संभवतः जानबूझ कर, तिरुपति लड्डू विवाद उछाला। जिन प्रयोगशालाओं में लड्डू में इस्तेमाल हुए घी की जांच की गई थी, वहां के विशेषज्ञों ने कुछ सैंपलों में मिलावट का शक जरूर जताया था। मगर उन्होंने यह नहीं कहा...

  • चंद्रबाबू को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

    नई दिल्ली। तिरुपति के लड्डू प्रसादम् में जानवर की चर्बी और मछली के तेल वाले घी के कथित इस्तेमाल को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बयान देने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री नायड़ी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने बिना किसी ठोस सबूत या आधार के मीडिया में जाकर बयान दिया। उनको भगवान को राजनीति से दूर रखना चाहिए था। अदालत ने यह भी कहा कि उनका बयान देना उनके पद और जिम्मेदारी के अनुकूल नहीं था। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच...

  • चांद लाने जैसी बात

    चंद्र बाबू नायडू ने नायाब फॉर्मूला दिया है। सीआईआई) के एक समारोह में उन्होंने कहा कि अगर देश के सबसे धनी 10 फीसदी लोग सबसे गरीब 20 फीसदी लोगों को “गोद” ले लें, तो समस्या खुद हल हो जाएगी! गरीबों को पहले तो चंद्र बाबू नायडू का शुक्रगुज़ार होना चाहिए कि उन्होंने उनके वजूद से इनकार नहीं किया। जिस दौर में नीति आयोग जैसी सरकारी संस्थाओं और सरकार प्रायोजित विशेषज्ञों के बीच होड़ गरीबी का प्रतिशत कम-से-कम बताने की लगी हो, उन्होंने इतना तो माना कि भारत में लगभग 20 फीसदी आबादी अभी गरीबी रेखा के नीचे है। यह बात...

  • नायडू का लक्ष्य जगन से बदला लेना

    वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता जगन मोहन रेड्डी जब मुख्यमंत्री थे तब पिछले साल तेलुगू देशम पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को उन्होंने गिरफ्तार कराया था। सुबह छह बजे नायडू की पार्टी की एक यात्रा के कैम्प ऑफिस से चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद नायडू काफी समय जेल में रहे और उनका पूरा परिवार परेशान रहा। अब पासा पलट गया है। नायडू की पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में क्लीन स्वीप किया। जगन की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया तो अब नायडू की सरकार बनते ही बदले की कार्रवाई तेज हो...

  • चंद्रबाबू चौथी बार बने आंध्र के सीएम

    विजयवाड़ा। तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बुधवार को चंद्रबाबू ने चौथी बार राज्य की कमान संभाली। इसके साथ ही नायडू ने सबसे ज्यादा बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया। उनके साथ जनसेना पार्टी के प्रमुख और तेलुगू फिल्मों के सुपर सितारे पवन कल्याण ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को भी मंत्री बनाया गया है। चार जून को आए चुनाव नतीजों में टीडीपी, जन सेना और भाजपा गठबंधन ने राज्य में बड़ी जीत हासिल की...

  • चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र सीएम के रूप में ली शपथ

    विजयवाड़ा। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष नारा चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भावुक हो गए। लाखों लोगों और मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में राज्यपाल एस अब्दुल नजीर (S Abdul Nazir) ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को गले लगा लिया। दर्शकों की जोरदार जय-जयकार के बीच 74 वर्षीय नायडू ने तेलुगु में पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई देने के लिए गुलदस्ता भेंट किया। नायडू इस दौरान काफी भावुक दिखाई दिए, जब...

  • नायडू चुने गए नेता, आज शपथ लेंगे

    विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश में चुनाव नतीजे आने के एक हफ्ते बाद मंगलवार को एनडीए के विधायकों की बैठक हुई, जिसमें तेलुगू देशम पार्टी यानी टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को विधायक दल का नेता चुना गया। विजयवाड़ा में टीडीपी, जन सेना पार्टी और भाजपा विधायकों की बैठक हुई। इसमें टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को आम सहमति से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। अभिनेता से नेता बने जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण को विधानसभा में सदन का नेता चुना गया। नेता चुने जाने के बाद नायडू और पवन कल्याण राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मिलने राजभवन...

  • चंद्रबाबू, नीतीश की क्या चलेगी?

    नरेंद्र मोदी ने शपथ ली नहीं कि उससे पहले ही गुरूवार को सूत्रों के हवाले पालतू मीडिया से चंद्रबाबू नायडू और नीतूश कुमार की हैसियत पर खबरें चल गईं। कैसी खबरें? जैसे भाजपा ने बता दिया है कि स्पीकर पद नहीं मिलेगा। टॉप चार मंत्रालयों में से कोई मंत्रालय नहीं दिया जाएगा। न ही ज्यादा मंत्री पद मिलेंगे। भाजपा ने पांच सासंदों पर एक मंत्री का फॉर्मूला दे दिया है। चंद्रबाबू नायडू को तो अमरावती के लिए पैसा और कमाई वाले मंत्रालय चाहिए। इन सहयोगियों को सड़क परिवहन, ग्रामीण विकास, कृषि, रेल, जल संसाधन जैसे मंत्रालय मिलेंगे। इतना ही नहीं...

  • सहयोगी दलों के साथ सरकार पर मंथन

    नई दिल्ली। एनडीए की बैठक और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देने के बाद भाजपा और उसके घटक दलों के बीच सरकार के गठन पर मंथन हुआ। भाजपा ने सभी घटक दलों के साथ मंत्रियों की संख्या मंत्रालयों के बारे में चर्चा की। गौरतलब है कि भाजपा की ओर से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राजनाथ सिंह और अमित शाह को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे सभी घटक दलों के साथ उनकी मांगों पर चर्चा करें। गौरतलब है कि इस बार भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है और वह एनडीए के...

  • नीतीश और नायडू को क्या चाहिए

    सारे चुनाव नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों की ओर से नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर डोरे डाले जाने लगे। विपक्ष की ओर से कहा गया कि वे एनडीए के इन दोनों नेताओं से बात करेंगे और उन्हें भाजपा का साथ छोड़ कर विपक्षी गठबंधन के साथ आने के लिए मनाएंगे। इस बीच जानकार सूत्रों का कहना है कि दोनों पार्टियां बेहतर मोलभाव और सौदेबाजी के विकल्प पर विचार कर रही हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार बिहार छोड़ने के मूड में नहीं हैं। अपनी उम्र और सेहत की वजह से वे...

  • त्रिपक्षीय गठबंधन के लिए बीजेपी से बातचीत करेंगे चंद्रबाबू नायडू

    Chandrababu Naidu :- आंध्र प्रदेश में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर टीडीपी अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू त्रिपक्षीय चुनावी गठबंधन के लिए आज (बुधवार) भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं के साथ बातचीत से सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से मुकाबला करने के लिए टीडीपी-जन सेना-भाजपा गठबंधन पर कुछ स्पष्टता मिलने की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री विशेष उड़ान से शाम पांच बजे के आसपास राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण की जन सेना पहले ही चुनावी गठबंधन की घोषणा कर चुकी हैं। दोनों पार्टियां लंबे...

और लोड करें