जगन के पारिवारिक विवाद में कूदे नायडू
इन दिनों भारत की राजनीति में कुछ भी हो रहा है। नेता एक दूसरे पर निजी हमले कर रहे हैं और राजनीतिक लाभ के लिए पारिवारिक विवाद को भी मुद्दा बना रहे हैं। ताजा मामला आंध्र प्रदेश का है, जहां मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के परिवार में चल रहे संपत्ति विवाद को मुद्दा बना कर जगन के ऊपर हमला किया है। उन्होंने जगन मोहन रेड्डी को ‘कंस मामा’ कहा है कि क्योंकि जगन ने अपनी भांजी के विवाह के लिए बेंगलुरू का पारिवारिक बंगला देने से मना कर दिया है। इसे आधार बना कर नायडू...