Chhagan Bhujbal

  • भुजबल का हेलीकॉप्टर कार पार्किंग में उतरा

    मुंबई। महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बचा। पायलट ने उनका हेलीकॉप्टर पुणे के पुरंदर इलाके में हेलीपैड की बजाय कार पार्किंग में उतरा। हेलीपैड वहां से एक किलोमीटर दूर था। बताया जा रहा है कि पायलट को हेलीपैड नहीं दिखाई दे रहा था। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान क्रैश हो गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई। बहरहाल, शनिवार को पुणे प्रशासन ने बताया कि छगन भुजबल के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड तैयार किया गया था,...

  • छगन भुजबल को बड़ी राहत, ईडी के मामले में कोर्ट ने निर्दोष करार दिया

    महाराष्ट्र सदन घोटाले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को बड़ी राहत मिली है। एंटी करप्शन ब्यूरो के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय के मामले में भी कोर्ट ने उन्हें निर्दोष करार दे दिया है। विशेष कोर्ट ने छगन भुजबल समेत अन्य आरोपियों की डिस्चार्ज (निर्दोष मुक्तता) की अर्जी मंजूर कर ली है। यह फैसला विशेष कोर्ट के न्यायाधीश सत्यनारायण नवंदर ने सुनाया। कोर्ट ने साफ कहा कि जब इस मामले में कोई प्रेडिकेट ऑफेंस (मूल अपराध) बनता ही नहीं है, तो उसके आधार पर ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी टिक नहीं सकता। इसी आधार पर...

  • मजबूरी का नाम छगन भुजबल

    छगन भुजबल को आखिरका मंत्री बनाना पड़ा। सरकार बनने के छह महीने बाद उनको सरकार में शामिल किया गया। अकेले उनके लिए मंगलवार की सुबह 10 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनको मंत्री पद की शपथ दिलाई। पिछले साल नवंबर में सरकार बनने पर उनके मंत्री नहीं बनाया गया था, जिससे वे खासे नाराज हुए थे। उससे पहले उनको राज्यसभा में लाकर दिल्ली भेजे जाने की चर्चा थी लेकिन वह वादा भी पूरा नहीं हुआ। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के शहरी निकायों के चुनाव कराने का आदेश दिया। सर्वोच्च अदालत...