cm siddaramaiah

  • सीएम की रेस सिद्धरमैया जीते

    नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के पांच दिन बाद आखिरकार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का नाम तय कर दिया है। विधायकों के बहुमत से और कांग्रेस आलाकमान की पसंद से सिद्धरमैया को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का फैसला हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री बनेंगे और अगले लोकसभा चुनाव तक प्रदेश अध्यक्ष भी बने रहेंगे। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ साथ कुछ और मंत्रियों को 20 मई यानी शनिवार को राज्यपाल थावर चंद गहलोत शपथ दिलाएंगे। गुरुवार की शाम को कांग्रेस बेंगलुरू में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सिद्धरमैया को विधायक दल का...

  • सिद्धरमैया संभालेंगे कमान

    नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज ओबीसी नेता सिद्धरमैया एक बार फिर राज्य की कमान संभाल सकते हैं। कांग्रेस के जानकार सूत्रों के मुताबिक पार्टी के नए चुने गए ज्यादातर विधायकों का समर्थन उनके साथ है। इसलिए पार्टी आलाकमान उनको कर्नाटक का मुख्यमंत्री बना सकता है। मुख्यमंत्री पद के दूसरे दावेदार डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना से वे नाराज हैं और उन्होंने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। डीके शिवकुमार ने मीडिया से कहा है- मैं बच्चा नहीं हूं। मेरी अपनी सोच है। अपना विजन है। मेरी...