cm siddaramaiah

  • कर्नाटक हाईकोर्ट ने सीएम सिद्दारमैया को दी अंतरिम राहत

    कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को एक मानहानि मामले में राहत दी है। कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह मामला 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की तरफ से प्रकाशित "करप्शन रेट कार्ड" विज्ञापन और कथित तौर पर "झूठे प्रचार" से जुड़ा है, जिसमें तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष सिद्दारमैया, डी.के. शिवकुमार (केपीसीसी के अध्यक्ष होने के नाते) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया था। हाईकोर्ट के...

  • सिद्धारमैया ने कहा कि सीएम की वैकेंसी नहीं है

    नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बार फिर दोहराया है कि वे पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चाओं को खारिज कर दिया। उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मिलने पहुंचे सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है, क्योंकि वे अभी भी कुर्सी पर बैठे हैं। सिद्धारमैया ने दावा किया है कि वे मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी...

  • सिद्धारमैया के खिलाफ सबूत मिटाने की शिकायत

    बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मैसुरू शहरी विकास प्राधिकरण यानी मुडा की जमीन में हुए कथित घोटाले की जांच ईडी के हाथ में जाने के बाद उनके खिलाफ सबूत मिटाने की शिकायत दर्ज हुई है। इस बीच मुडा जमीन घोटाले के मामले में शुक्रवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी को आवंटित 14 प्लॉट का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि मुडा और जिला प्रशासन के अधिकारियों के सभी 14 प्लॉट का नाप भी किया। इस मामले में शिकायत करने वालों में से एक सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा भी मौके...

  • सिद्धारमैया के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मुकदमा

    बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मैसुरू शहरी विकास प्राधिकरण यानी मुडा की जमीन में हुए कथित घोटाले की जांच के लिए लोकायुक्त पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने भी इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ईडी ने सोमवार को सिद्धारमैया और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुडा के भू आवंटन से जुड़े कथित घोटाले में धन शोधन के तहत मामला दर्ज किया। राज्य लोकायुक्त पुलिस की एफआईआर का संज्ञान लेते हुए ईडी ने यह कार्रवाई की है। इसकी जांच प्रक्रिया के दौरान ईडी...

  • सिद्धारमैया पर एफआईआर दर्ज

    बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मैसुरू शहरी विकास प्राधिकरण यानी मुडा की जमीन में हुए कथित घोटाले के मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। शुक्रवार, 27 सितंबर को लोकायुक्त पुलिस ने सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कर्नाटक की विशेष अदालत ने लोकायुक्त को इस मामले की जांच सौंपी है। इससे पहले राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुडा जमीन घोटाले की जांच करने के आदेश दिए थे और हाई कोर्ट ने भी राज्यपाल के आदेश को सही ठहराया था। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 16 अगस्त को इस कथित घोटाले में सिद्धारमैया के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे।...

  • भगवान राम के संदर्भ को मिटाना चाहती है कांग्रेसः मालवीय

    नयी दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक के रामनगर जिले का नाम बदल बेंगलुरु दक्षिण करने के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा है कि भगवान राम के नाम को मिटाने का यह प्रयास है। कांग्रेस पर भगवान राम के अस्तित्व को नकारने का आरोप भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, कर्नाटक में भगवान राम के संदर्भ को मिटाने का यह एक और प्रयास है। कांग्रेस ने पहले हलफनामे में भगवान राम के अस्तित्व को नकार दिया था और तब से उनका (कांग्रेस) अपना...

  • सिद्धरमैया का कन्नड़ दांव कारगर नहीं

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया कन्नड़ अस्मिता की राजनीति करने के माहिर खिलाड़ी हैं। वे पिछड़ी जाति कुरुबा से आते हैं और जातीय अस्मिता का मुद्दा भी बनाए रखते हैं। लेकिन उनका ज्यादा फोकस कन्नड़ पहचान पर होता है। लेकिन ऐसा लग रहा है इस बार कन्नड़ अस्मिता का उनका दांव कारगर नहीं हो रहा है। कर्नाटक में स्थानीय लोगों के लिए निजी सेक्टर में आरक्षण देने का उनका दांव विफल हो गया लगता है। पहले कहा जा रहा था कि राज्य सरकार सौ फीसदी आरक्षण देने का बिल ला रही है। लेकिन विवाद हुआ तो सिद्धरमैया ने अपना ट्विट डिलीट...

  • निजी क्षेत्र में आरक्षण का फैसला विवादों में घिरा

    बेंगलुरू। कर्नाटक में निजी कंपनियों में ग्रुप सी और डी में स्थानीय लोगों को एक सौ फीसदी आरक्षण देने का फैसला विवादों में घिर गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 16 जुलाई को इसकी घोषणा की थी लेकिन 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने सोशल मीडिया पर सौ फीसदी आरक्षण के बिल को लेकर डाली गई पोस्ट हटा ली। गौरतलब है कि इसी तरह का कानून हरियाणा की सरकार ने भी लागू किया था, जिसका निजी सेक्टर ने विरोध किया था और बाद में अदालत ने इस कानून को रद्द कर दिया था। बहरहाल, मुख्यमंत्री के पोस्ट डिलीट करने पर राज्य...

  • कर्नाटक में अस्मिता की राजनीति

    कर्नाटक की कांग्रेस सरकार कमाल कर रही है। वह पूरे देश में कांग्रेस से अलग राजनीति करती हुई दिख रही है। पूरे देश में राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वे देश को जोड़ने के काम कर रहे हैं। Karnatak politics cm siddaramaiah उन्होंने अपनी यात्रा के लिए कहा है कि वे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस की ओर से खुल कर कन्नड़ अस्मिता की राजनीति की जा रही है। राज्य सरकार एक के बाद एक ऐसे मुद्दे उठा रही है, जिससे विभाजन...

  • सीएम की रेस सिद्धरमैया जीते

    नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के पांच दिन बाद आखिरकार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का नाम तय कर दिया है। विधायकों के बहुमत से और कांग्रेस आलाकमान की पसंद से सिद्धरमैया को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का फैसला हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री बनेंगे और अगले लोकसभा चुनाव तक प्रदेश अध्यक्ष भी बने रहेंगे। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ साथ कुछ और मंत्रियों को 20 मई यानी शनिवार को राज्यपाल थावर चंद गहलोत शपथ दिलाएंगे। गुरुवार की शाम को कांग्रेस बेंगलुरू में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सिद्धरमैया को विधायक दल का...

  • सिद्धरमैया संभालेंगे कमान

    नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज ओबीसी नेता सिद्धरमैया एक बार फिर राज्य की कमान संभाल सकते हैं। कांग्रेस के जानकार सूत्रों के मुताबिक पार्टी के नए चुने गए ज्यादातर विधायकों का समर्थन उनके साथ है। इसलिए पार्टी आलाकमान उनको कर्नाटक का मुख्यमंत्री बना सकता है। मुख्यमंत्री पद के दूसरे दावेदार डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना से वे नाराज हैं और उन्होंने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। डीके शिवकुमार ने मीडिया से कहा है- मैं बच्चा नहीं हूं। मेरी अपनी सोच है। अपना विजन है। मेरी...

और लोड करें