cold wave

  • कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

    नई दिल्ली। हिमालय के तीन पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में अचानक तेजी से तापमान गिरा है। राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। परंतु दिल्ली से दूर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड जैसे राज्यों में तापमान इतना गिरा है कि मौसम विभाग ने इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। उधर हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण लगातार ठंड...

  • पहाड़ों पर बर्फबारी से शीत लहर जारी

    Cold wave alert:  जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में शीत लहर जारी है। पहाड़ों पर कई इलाकों में तापमान जीरो डिग्री से नीचे बना हुआ है, इस कारण यहां बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिसका असर उत्तर भारत के राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली सहित देश के 18 राज्यों में रविवार को घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे का सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में दिखा।(Cold wave alert) also read: नामांकन से पहले CM आतिशी ने कालकाजी मंदिर में टेका माथा, किया रोड शो… दिल्ली...

  • कई राज्यों में बारिश तो कई जगह कोहरा

    नई दिल्ली। राजस्थान और दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश हुई, जिससे शनिवार को ठंड बढ़ गई। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सहित देश के 16 राज्यों में घना कोहरा देखने को मिला। कई राज्यों में शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोहरा रहा तो कई शहरों में दोपहर तक भी धुंध देखने को मिली। दिल्ली के कुछ इलाकों में शनिवार की सुबह दृश्यता शून्य रिकॉर्ड की गई। इससे 45 ट्रेनें लेट हुईं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दृश्यता सौ मीटर तक घट गई। कानपुर स्टेशन पर करीब 88 ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाईं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश...

  • पहाड़ों पर बर्फबारी से सर्दी का सितम जारी

    Cold Wave Alert Snowfall:  जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिख रहा है। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के सभी मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मंगलवार को जम्मू कश्मीर गुलमर्ग में हिमस्खलन हो गया। इससे पहले इस इलाके में दो फीट तक बर्फबारी हुई थी। हिमस्खलन के चलते हालांकि किसी नुकसान की सूचना नहीं है। also read: पटनायक ने सड़क पर दिखाई ताकत जम्मू कश्मीर में गुलमर्ग के अलावा कई जिलों में बर्फबारी हुई। इससे मुगल रोड, श्रीनगर से लेह जाने वाली...

  • उत्तर भारत में ठंड का कहर

    नई दिल्ली। उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। उत्तर प्रदेश में ठंड से 24 घंटे में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि बिहार में दो लोगों के मरने की खबर है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर तेज हो रहा है। उधर अरुणाचल प्रदेश की सेला झील का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चार पर्यटक फंसे हुए नजर आ रहे हैं। ये सभी जमी हुई झील पर चलते समय उसमें फंस गए। हालांकि बाद में उनको निकाल लिया गया। रविवार को देश के 14 राज्यों...

  • बर्फबारी और मैदान में शीतलहर

    नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्सों में पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और नए साल में भी कई दिनों तक ठंड जारी रहने वाली है। देश के तीन  उत्तरी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। जम्मू कश्मीर के कई जिलों में तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फ गिरने की वजह से कई सड़कें बंद हैं। बर्फबारी देखने के लिए हिमाचल के शिमला...

  • उत्तर भारत में शीतलहर शुरू

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में शीतलहर शुरू हो गई है। हिमालय में हो रही बर्फबारी और मैदानों की तरफ चलने वाली हवाओं से पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में आ गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में तो कोल्ड डे का अलर्ट है। इन राज्यों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान पांच फीसदी से नीचे रिकॉर्ड किया गया। उधर राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा शून्य पर पहुंच गया है। इसी तरह सीकर के फतेहपुर में पारा माइनस एक डिग्री रिकॉर्ड किया...

  • हृदय रोगि‍यों के लिए शीत लहर है घातक

    Heart Patient :- अत्यधिक ठंड के मौसम ने आम आदमी के स्वास्थ्य पर असर डालना शुरू कर दिया है। विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में दर्ज किए गए दिल के दौरे और स्ट्रोक के मामले 15 दिनों में लगभग दोगुने हो गए हैं। विशेषज्ञ उच्च रक्तचाप, हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की चेतावनी दे रहे हैं, क्योंकि ठंड का मौसम मौजूदा हृदय संबंधी समस्याओं को और बढ़ा सकता है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में, इस मामलों में वृद्धि देखी गई है, पिछले 15 दिनों से प्रतिदिन स्ट्रोक के लगभग 12-14 मामले और दिल के दौरे के...

  • उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

    नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शीतलहर की वजह से कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। राजधानी दिल्ली सहित नोएडा और गाजियाबाद में भी स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में रविवार को कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की। इन राज्यों में आठ और नौ जनवरी को शीतलहर का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 राज्यों में कोहरे की स्थिति बनी हुई है। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड,...

  • देश के 19 राज्यों में कोहरा और शीत लहर

    नई दिल्ली। दिसंबर का महीना भले सबसे गर्म रहा हो लेकिन नया साल शुरू होते ही देश भर में शीतलहर और कोहरे का कहर शुरू हो गया है। मंगलवार को देश के 19 राज्यों में सुबह घने कोहरे के साथ हुई। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, अजमेर, बीकानेर, लखनऊ, वाराणसी, बहराइच, बरेली, पटियाला और देहरादून में दृश्यता शून्य रिकॉर्ड की गई। घरे कोहरे का असर ट्रेनों पर भी देखने को मिला। दिल्ली में दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल पाईं। कोहरे के साथ ही शीतलहर का प्रकोप भी शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश और...

  • पूरे उत्तर भारत में शीतलहर शुरू

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने नए साल की पूर्व संध्या पर और नए साल के दिन मौसम कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में घना से अधिक घना कोहरा रहने की संभावना है। यह भी कहा जा रहा है कि अगले दो दिनों में पूर्वी भारत तक कोहरे...

  • चीन में शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी

    China Yellow Alert :- चीन के मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को देश के कुछ हिस्सों में कम तापमान और आंधी का अनुमान लगाते हुए शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार से शुक्रवार तक यांग्त्ज़ी नदी के मध्य और निचले इलाकों तथा उत्तरी क्षेत्रों में तापमान छह से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र और चीन के उत्तर-पूर्व के कुछ इलाकों में तापमान में 16 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी जा सकती है। केंद्र ने कहा कि...

  • राजस्थान में कड़ाके की ठंड से जल्द राहत

    जयपुर। राजस्थान के अधिकांश हिस्से कड़ाके की सर्दी (cold wave) की चपेट में हैं जहां बीती सोमवार रात फतेहपुर (Fatehpur) (सीकर-Sikar) में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस (minus 4.5 degree Celsius) नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में हालांकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य के शेखावाटी क्षेत्र को छोड़कर अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस...

  • दिल्ली का पारा 1.4 डिग्री पर पहुंचा

    नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम भारत (northwest India) में एक बार फिर शीतलहर (cold wave) की दस्तक के बीच दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी-IMD) ने भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आगामी भीषण शीतलहर के कारण अगले छह दिनों के लिए दिल्ली में ‘येलो अलर्ट ’ जारी किया है। आईएमडी के अनुसार वर्ष के इस समय के लिए सफदरजंग वेधशाला में 1.4 डिग्री का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया जो सामान्य से छह डिग्री कम है और एक दशक में जनवरी में दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान है।...

  • राजस्थान में कड़ाके की ठंड

    जयपुर। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर राजस्थान कड़ाके की ठंड (Severe cold ) की चपेट में है, जहां शुक्रवार रात को फतेहपुर (Fatehpur) में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, चूरू में शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और बीकानेर में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह, संगरिया में 2.5 डिग्री, पिलानी में...

  • पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली में ठंड से राहत

    नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के कारण मंगलवार को दिल्ली में शीत लहर (cold wave) की स्थिति में कमी आई, हालांकि घने कोहरे ने विजिबिलिटी (visibility) को केवल 50 मीटर तक सीमित कर दिया, जिससे रोड (road), रेल (rail) और हवाई यातायात (air traffic) प्रभावित हुआ। सफदरजंग वेधशाला में, सुबह न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड, आयानगर और रिज में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.4 डिग्री, 4.2 डिग्री और 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार, घने कोहरे के कारण करीब 39 ट्रेनें दो से...

  • उत्तराखंड में सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद

    देहरादून। उत्तराखंड में शीत लहर और कोहरे के कहर को देखते हुए आगामी 15 जनवरी तक सभी शासकीय (government), अशासकीय पब्लिक स्कूलों (non-government public schools) को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। महानिदेशक शिक्षा (Director General Education) बंशीधर तिवारी (Banshidhar Tiwari) ने यह आदेश जारी करते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से इन आदेशों के सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए हैं। इन आदेशों के बाद अब जिलाधिकारी स्तर से भी अलग-अलग जिलों में आदेश जारी किए जाएंगे। प्रदेश में सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। 16 जनवरी दिन सोमवार...

  • दिल्ली में ठंड बढ़ी, स्कूल बंद की सलाह

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान गिरने और शीतलहर बढ़ते जाने की वजह से दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। सरकार ने कहा है कि 15 जनवरी तक स्कूल बंद रखे जाएं। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की तरफ से निजी स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। सरकार ने एडवाइजरी में कहा है कि सर्दी को देखते हुए स्कूल 15 जनवरी तक बंद रखे जाएं। गौरतलब है कि दिल्ली के ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों में आठ जनवरी तक ही सर्दी की छुट्टी थी. स्कूल सोमवार से खुलने वाले थे, जबकि दिल्ली सरकार के...

  • राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर

    जयपुर। लगभग पूरे राजस्थान में कड़ाके की सर्दी (winter) पड़ रही है और चुरू तथा सीकर जिले में न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन शून्य डिग्री (zero degree) से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि सर्दी का यह सितम अभी दो दिन और जारी रहेगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में शून्य से 1.8 डिग्री नीचे और चुरू में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इन दोनों जगह पर लगातार तीसरी रात, न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। इसके अलावा राज्य के अधिकतर हिस्सों...

  • जिलाधिकारी रखें रैन बसेरों पर नजर: योगी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जिलाधिकारियों (District Magistrate) को निर्देश (night shelter) दिये हैं कि वे रैन बसेरों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करें। ठंड (cold) के मौसम में सड़क पर कोई भी व्यक्ति सोता हुआ नजर न आए। श्री योगी ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि शीतलहर (cold wave) के बीच निराश्रित जनों की सहायता के लिए प्रदेश में रैन बसेरों की स्थापना की गई है। अब तक 1200 से अधिक रैन बसेरे स्थापित किये गए हैं। जिलाधिकारी स्वयं रैन बसेरों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण...

और लोड करें