आईपीएल 2026: सीएसके के घरेलू मैदान पर टूटेगा एमआई की हार का सिलसिला
आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार की शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। क्या एमआई सीएसके को उसके घर में हराएगी या सीएसके अपने घर में एमआई को हराकर 2 अंक लेगी, ये देखना काफी रोमांचक होगा। सीएसके और एमआई दोनों ही लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों के पास 5-5 आईपीएल खिताब हैं। मौजूदा सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। सीएसके 8 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। टीम...