CWC

  • सीडब्लुसी करके सरकार बनाने का दावा

    पटना। कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद पहली बार बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक की। बैठक के बाद कांग्रेस ने कहा कि इसी तरह सीडब्लुसी की बैठक सितंबर 2023 में तेलंगाना में हुई थी तो वहां दो महीने में कांग्रेस की सरकार बन गई थी। इसलिए पटना में भी सीडब्लुसी की बैठक हुई है तो महागठबंधन की सरकार बन जाएगी। यह बात कांग्रेस ने मजाक में नहीं कही है, बल्कि गंभीरतापूर्वक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही है, जिसमें केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश सहित एक दर्जन बड़े नेता मौजूद थे। बहरहाल, बुधवार, 24 सितंबर...

  • सीडब्लुसी में दो नियुक्तियां

    कांग्रेस पार्टी ने कार्य समिति में दो नई नियुक्ति की है। केरल के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए के सुधाकरण और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए अखिलेश प्रसाद सिंह को कांग्रेस कार्य समिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इससे पहले कुछ और राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए थे लेकिन उनको यह मौका नहीं मिला। महाराष्ट्र में नाना पटोले की जगह अभिषेक सपकाल को अध्यक्ष बनाया गया और उससे पहले झारखंड में राजेश ठाकुर की जगह केशव महतो कमलेश अध्यक्ष बने थे। ओडिशा, गुजरात, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में कांग्रेस अध्यक्ष बदले गए है।...

  • इतिहास में उलझे हुए

    कांग्रेस का बहुसंख्यक धड़ा आज के मुद्दों से नजर मिलाने को तैयार नहीं है। पार्टी की रणनीति अतीत गौरव का गान, सामाजिक न्याय के घिसे-पिटे जुमलों को दोहराने और मोदी सरकार के प्रति आक्रामक रुख अपनाने तक सीमित हो गई है। कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन ने फिर साफ किया है कि यह पार्टी इतिहास में उलझ कर रह गई है। अहमदाबाद अधिवेशन का मुख्य विषयवस्तु सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत को वापस पाने की जद्दोजहद रहा। उनके बहाने कांग्रेस के “राष्ट्रवाद” और आरएसएस- भाजपा के “छद्म राष्ट्रवाद” के बीच का फर्क बताने की कोशिश की गई। इसके अलावा इतिहास में...