Delhi asseimbly election

  • दिल्ली में आज नतीजे का दिन

    delhi election result 2025: राजधानी दिल्ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और अगले दो घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी कि किसकी सरकार बन रही है। आम आदमी पार्टी लगातार चौथी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है तो भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने अपने वोट प्रतिशत में सुधार की उम्मीद जताई है। गौरतलब है कि दो चुनावों से उसका खाता नहीं खुल रहा है। मतदान के दिन यानी पांच फरवरी की शाम को आए...

  • कांग्रेस का क्या होगा?

    delhi asseimbly election : कांग्रेस पार्टी के लिए दिल्ली का विधानसभा चुनाव बहुत उलझा हुआ था। पार्टी को सिद्धांत रूप में यह तय करना था कि उसका बड़ा दुश्मन भाजपा है कि आम आदमी पार्टी? उसे यह भी तय करना था कि भाजपा को हराने के लिए केजरीवाल के सामने सरेंडर करना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए या केजरीवाल को हराना चाहिदिल्ली के नतीजों के बाद इस सोच में बदलाव होगा। दिल्ली के बाद बिहार का चुनाव है, वहां भी दिल्ली के नतीजों से कांग्रेस की मोलभाव करने की ताकत बढ़ सकती है।ए, चाहे भाजपा क्यों न जीत जाए?...

  • दिल्ली में हार कर भी जीतेगी कांग्रेस!

    delhi congress: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद एक्जिट पोल के जो अनुमान आए हैं वे कांग्रेस के लिए बहुत उत्साहवर्धक नहीं है क्योंकि ज्यादातर एजेंसियों ने दिल्ली में चुनाव को एकदम आमने सामने का यानी बाईपोलर बताया है। कोई भी एजेंसी कांग्रेस को लड़ाई में नहीं मान रही है। जहां तक सीटों की बात है तो सिर्फ खाता खुलने की बात हो रही है। हालांकि हो सकता है कि खाता भी नहीं खुले क्योंकि कोई यह नहीं बता रहा है कि अगर खाता खुलता है तो कांग्रेस कौन सी सीट जीत सकती है। एससी वर्ग की...

  • भाजपा, कांग्रेस के लोगों से केजरीवाल की अपील

    Delhi Assembly Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्त हो गया। अब घर घर जाकर प्रचार चल रहा है और बुधवार, पांच फरवरी को मतदान की तैयारियां चल रही है। उससे पहले आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कमाल का काम किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों से अपील की और कहा कि उनको आम आदमी पार्टी के समर्थन में वोट डालना चाहिए। इससे पहले केजरीवाल ने कांग्रेस के समर्थकों से भी ऐसी ही अपील की थी, जिसके बाद नई दिल्ली से उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के संदीप दीक्षित ने कहा था कि...

  • केजरीवाल के आरोपों से बेचैनी दिख रही

    Delhi asseimbly election: क्या आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जमीनी स्तर से कोई निगेटिव फीडबैक मिल रही है? यह सवाल इसलिए है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से उनकी बेचैनी साफ दिखने लगी है। वे अनाप शनाप वादे कर रहे हैं और उलटे सीधे आरोप लगा रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ कि उन्होंने मध्य वर्ग को खुश करने के लिए मिडिल क्लास मैनिफेस्टो जारी किया। लेकिन उसमें कोई घोषणा नहीं थी।(Delhi asseimbly election) उसमें सिर्फ य़ह कहा गया कि उनकी पार्टी मध्य वर्ग के लिए केंद्र सरकार से सात मांग करेगी। इसका उलटा...

  • हरियाणा, महाराष्ट्र जैसे चमत्कार का दावा

    तमाम चुनाव विश्लेषक और राजनीतिक जानकारी अखबारों में लिख कर बता रहे हैं कि भाजपा की स्थिति में दिल्ली में चमत्कारिक सुधार नहीं हो रहा है और वह चुनाव जीतने की उम्मीद तभी कर सकती है, जब कांग्रेस पार्टी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करे। इसके बावजूद भाजपा के नेता दावा कर रहे हैं कि इस बार दिल्ली में जीत मिल रही है। भाजपा के नेता तमाम अनुमानों को खारिज करते हुए कह रहे हैं कि हरियाणा और महाराष्ट्र में भी कहा जा रहा था कि भाजपा हार रही है लेकिन भाजपा पहले से ज्यादा वोट और सीटों के साथ जीती।...

  • सब कुछ मुफ्त, बम्पर घोषणाएं!

    freebies in elections: चुनाव जीतने के लिए मुफ्त में चीजें और सेवाएं बांटने की राजनीति की जड़ें और गहरी होती जा रही हैं। हर चुनाव के बाद पार्टियां कुछ नई चीज ला रही हैं। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के बाद हो रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने नई नई चीजें और नई नई सेवाएं मुफ्त में देने की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया तो कहा गया कि यह पहला पार्ट है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि...

  • पूर्वांचल की बजाय पारंपरिक वोट पर भाजपा का भरोसा

    Delhi asseimbly election 2025: राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी इस बार पूर्वांचल के वोट पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है। वह अपने पारंपरिक वोट के आधार पर ही चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में भाजपा का पारंपरिक वोट पंजाबी और वैश्य का रहा है। हालांकि प्रवासी मतदाताओं की संख्या बढ़ने के साथ साथ वैश्य व पंजाबी मतदाताओं की हैसियत घटी है फिर भी भाजपा का ध्यान उसी वोट पर है। उसने किसी को चेहरा घोषित नहीं किया है लेकिन प्रदेश अध्य़क्ष वीरेंद्र सचदेवा हैं। इससे पंजाबियों को मैसेज दिया गया है। पार्टी ने मदनलाल खुराना के बेटे हरीश...

  • दिल्ली में क्या खत्म होगा भाजपा का इंतजार?

    दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी तीन दशक से सत्ता में आने की प्रतीक्षा कर रही है। उसने 1993 में दिल्ली विधानसभा का पहला चुनाव जीता था और उसके बाद वह छह चुनाव हार चुकी है। एक बार दिसंबर 2013 में वह सत्ता के नजदीक पहुंची थी लेकिन उसके बाद के दो चुनावों में उसने बहुत खराब प्रदर्शन किया। पिछले 10 साल से आम आदमी पार्टी का दिल्ली की राजनीति पर एकछत्र आधिपत्य बना है। उसे लगातार दो चुनावों में 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं। आप के ओवरऑल डोमिनेंस की मिसाल यह है कि दो चुनावों से एक राष्ट्रीय...

  • दिल्ली में क्यों देरी कर रही है भाजपा?

    भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में उम्मीदवारों की घोषणा में देरी कर रही है। अब उसने 21 सदस्यों की एक कमेटी बनाई है और कहा जा रहा है कि 25 दिसंबर के आसपास उम्मीदवारों की पहली सूची आ सकती है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और इस काम में हमेशा पीछे रहने वाली कांग्रेस पार्टी ने भी 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। Delhi asseimbly election भाजपा आमतौर पर इसमें सबसे आगे रहती है लेकिन उसने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू नहीं की है और न उम्मीदवारों के...

  • केजरीवाल अब लहर पर सवार नहीं हैं

    दिल्ली का इस बार का चुनाव पिछले तीन चुनावों से अलग होने जा रहा है। ऐसा जमीन पर भले नहीं दिखाई दे या लोकप्रिय धारणा अभी ऐसी नहीं दिख रही हो लेकिन आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो Arvind Kejriwal जिस तरह से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं उससे लग रहा है कि जमीनी स्थितियां बदल गई हैं या बदल रही हैं। पहले तीन चुनावों की तरह केजरीवाल न तो अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ के आंदोलन की लहर पर सवार हैं, न लोकपाल बनाने के संकल्प के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं, न...

  • केजरीवाल ने गठबंधन की संभावना को खारिज किया

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ तालमेल की संभावना को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले ही लड़ती और जीतती रही है तो इस बार भी अकेले ही लड़ेगी। वैसे उनकी पार्टी ने पहले ही करीब आधे उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, फिर भी यह अटकल लगाई जा रही है कि कांग्रेस को 15 सीट देकर तालमेल किया जा सकता है। लेकिन बुधवार को केजरीवाल ने इस अटकल को खारिज कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव...

  • केजरीवाल का टिकट काटने का मनमाना तरीका

    अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो हैं। उनके फैसले पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। लेकिन उत्तरी दिल्ली की तिमारपुर विधानसभा सीट के विधायक दिलीप पांडेय के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा और उसके बाद कांग्रेस, भाजपा और आप तीनों पार्टियों में रह चुके पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू को फिर से आप में शामिल कराने के फैसले के खिलाफ पार्टी में बगावत हो गई है। Delhi asseimbly election आप के 60 से ज्यादा पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि अगर बिट्टू को चुनाव लड़ाया जाता है तो वे उनके लिए काम नहीं करेंगे। आप...

  • दिल्ली में भाजपा की सूची भी जल्दी आएगी

    आम आदमी पार्टी ने Delhi asseimbly election के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उसने भारतीय जनता पार्टी के प्रयोग से सबक लिया है। जिस तरह भाजपा ने पिछले साल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अनेक सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा चुनाव की घोषणा से पहले कर दी थी। वो ऐसी सीटें थीं, जिन पर भाजपा नहीं जीतती है या बहुत पहले जीती है या कांग्रेस की मजबूत सीटें थीं। उसी तरह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में हारी हुई आठ सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने अपने तीन विधायकों की टिकट...

  • अब भगवान के भरोसे केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जितनी तेजी से एक्सपोज होते जा रहे हैं, उनकी सरकार विफलताएं खुलती जा रही हें, आम आदमी होने का मुखौटा उतारता जा रहा है उतनी ही तेजी से वे धर्म और भगवान की शरण में जा रहे हैं। अब वे कह रहे हैं कि भगवान ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। केजरीवाल यह भी कह रहे हैं कि दिल्ली के मेयर के चुनाव में उनकी पार्टी तीन वोट से जीती तो वह इसलिए संभव हो सका क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण ने अपना सुदर्शन चक्र चला दी और भाजपा को हरा दिया। इतना ही नहीं केजरीवाल ने...

  • केजरीवाल नए लोगों को टिकट देंगे

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। उनकी पदयात्राएं चल रही हैं और मनीष सिसोदिया सहित दूसरे कई नेता भी जमीन पर काम कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि केजरीवाल बड़ी संख्या में विधायकों की टिकट काटने वाले हैं। उन्होंने अपनी सभाओं में इसका संकेत देना भी शुरू कर दिया है। असल में केजरीवाल की पार्टी के ज्यादातर विधायक लगातार दो या तीन बार से चुनाव जीत रहे हैं। इससे उनके खिलाफ एंटी इन्कम्बैंसी है तो लगातार तीन बार से सरकार बना रहे केजरीवाल के खिलाफ भी सत्ता...

  • दिल्ली में भाजपा, कांग्रेस को चेहरे की तलाश

    महाराष्ट्र और झारखंड के बाद दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। तीन महीने के बाद फरवरी में दिल्ली विधानसभा का चुनाव होगा। उससे पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों राष्ट्रीय पार्टियां चेहरे की तलाश में हैं। असल में दोनों के पास आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल से मुकाबले का कोई चेहरा नहीं है। पार्टियां नए चेहरे तलाश रही हैं तो दूसरी ओर दोनों पार्टियों के नेता अपनी पोजिशनिंग में जुटे हैं। वे यह साबित करने में लगे हैं कि वे मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकते हैं। भाजपा में यह घमासान ज्यादा है...

  • दिल्ली में अकेले लड़ेगी केजरीवाल की पार्टी

    नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजों के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि वह दिल्ली में विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी। इसकी घोषणा करते हुए आम आदमी पार्टी ने भाजपा के साथ साथ कांग्रेस को भी निशाना बनाया। आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बुधवार को कहा- हम ओवर कॉन्फिडेंट कांग्रेस और अहंकारी भाजपा से अकेले लड़ने में सक्षम हैं। आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता ने कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा- पिछले 10 सालों से दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस के पास कोई सीट नहीं है, फिर भी आम आदमी पार्टी ने लोकसभा...

और लोड करें