आम आदमी पार्टी ने Delhi asseimbly election के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उसने भारतीय जनता पार्टी के प्रयोग से सबक लिया है। जिस तरह भाजपा ने पिछले साल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अनेक सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा चुनाव की घोषणा से पहले कर दी थी। वो ऐसी सीटें थीं, जिन पर भाजपा नहीं जीतती है या बहुत पहले जीती है या कांग्रेस की मजबूत सीटें थीं। उसी तरह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में हारी हुई आठ सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने अपने तीन विधायकों की टिकट काट दी और कांग्रेस व भाजपा से लाए गए छह लोगों को उम्मीदवार बना दिया। अब कहा जा रहा है कि भाजपा भी जल्दी ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।
Also Read: सिसोदिया की सीट बदली, जंगपुरा से लड़ेंगे
जानकार सूत्रों के मुताबिक भाजपा की सूची में कई पूर्व सांसदों और पूर्व अध्यक्षों के नाम होंगे तो साथ ही पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिजनों के नाम भी हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा अपने तीन पूर्व सांसदों को विधानसभा का चुनाव लड़ा सकती है। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रहे रमेश बिधूड़ी, पश्चिमी दिल्ली से सांसद रहे प्रवेश वर्मा और नई दिल्ली से सांसद रहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी को टिकट मिल सकती है। मीनाक्षी लेखी के ग्रेटर कैलाश सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। बिधूड़ी अपनी पुरानी तुगलकाबाद सीट से लड़ सकते हैं। प्रवेश वर्मा पहले महरौली सीट से विधायक रहे हैं। वे महरौली या उसके आसपास की किसी सीट से लड़ सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना का नाम भी जल्दी घोषित हो सकता है। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में एक विजेंद्र गुप्ता हैं, जो विधायक दल के नेता हैं। उनका और बाकी विधायकों का नाम पक्का माना जा रहा है। एक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI


