दिल्ली विधानसभा में प्रदर्शन कर रहे आप के आठ विधायकों को बाहर निकाला गया
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के आठ विधायकों को सदन से बाहर करवा दिया। ये विधायक नारेबाजी कर रहे थे और खाद्य मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के इस्तीफे की मांग को लेकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहे थे। सत्र की शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली सरकार के कार्यकाल में कथित चावल घोटाले का आरोप लगाते हुए मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। सिरसा ने इन आरोपों से इनकार किया है। सदन से बाहर किए गए विधायकों में संजीव झा, जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार, सोम दत्त,...