delhi cm

  • रेखा गुप्ता पूरी तरह कमान में

    दिल्ली में पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया था तो ऐसा लगा था कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों की तरह दिल्ली में भी वे दिखावे की मुख्यमंत्री होंगी और दूसरे लोग सरकार चलाएंगे। लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पूरी तरह से कमान में हैं। वे रोजमर्रा के सारे कामकाज खुद निपटा रही हैं और सरकारी अधिकारियों से हर कामकाज की रिपोर्ट खुद ले रही हैं। रेखा गुप्ता का दिल्ली नौकरशाही पर प्रभाव दिल्ली की नौकरशाही को यह मैसेज है कि वे रेखा गुप्ता के हिसाब से काम करें। यह भी कहा...

  • रेखा गुप्ता का बिना सोचे समझे बोलना

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बदजुबानियों की बहुत सारी मिसालें हैं। अनेक लोगों ने उनको पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट्स निकाल कर साझा किया, जिनमें उन्होंने दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर विपक्ष के अनेक नेताओं के बारे में बेहद गैरजिम्मेदार, अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। अब वे मुख्यमंत्री बन गई हैं फिर भी उन्होंने अपने को बदला नहीं है। वे अब भी विपक्षी नेताओं को इसी तरह की अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रही हैं। माना जा रहा था कि वे मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठने के बाद जिम्मेदारी के साथ टिप्पणी करेंगी और छोटी...

  • तो अब दिल्ली समस्यामुक्त होगा?

    Delhi new cm :  दिल्ली में 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है और दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिली है। इस बार के चुनाव नतीजों की कई तरह से व्याख्या हो रही है। इसमें से एक व्याख्या यह भी है कि दिल्ली के मतदाताओं ने इस बार सिर्फ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को हराने के लिए वोट नहीं किया, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए वोट किया। अगर सिर्फ केजरीवाल को हराना मकसद होता तो उनसे टूटने वाला वोट कांग्रेस की ओर भी जा सकता था। लेकिन केजरीवाल से टूटने...

  • रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री

    नई दिल्ली। शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनी गई रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री  होगी। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। विधायक दल की बैठक ने उन्हे सर्वानुमति से नेता चुना है।  विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुना गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। भाजपा सांसद मनोज तिवारी और कमलजीत सेहरावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रेखा गुप्ता दिल्ली की...

  • जगह, अतिथि, समय तय है पर सीएम नहीं

    भारतीय जनता पार्टी ने जैसे पिछले कुछ बरसों से यह परंपरा विकसित की है कि चाहे मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित करके चुनाव लड़ें या बिना चेहरा घोषित किए लड़ें, नतीजे के बाद अगर सरकार बनाने की स्थिति आती है तो मुख्यमंत्री का फैसला कम से कम एक से दो हफ्ते के बीच करेंगे वैसे ही यह परंपरा भी विकसित हो रही है कि मुख्यमंत्री का नाम की घोषणा अंतिम समय तक रोके रखनी है। पता नहीं इससे असल में क्या हासिल होता है लेकिन भाजपा में यह  परंपरा स्थापित हो रही है। हफ्ते, दस दिन या दो हफ्ते तक मीडिया...

  • दिल्ली का सीएम आज तय?

    नई दिल्ली। कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? इस सवाल का जवाब सोमवार को मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के अपने नए चुने गए विधायकों की बैठक सोमवार को दिन में तीन बजे बुलाई है। पार्टी मुख्यालय में बुलाई गई इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। उससे पहले पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को लेकर रविवार को भाजपा मुख्यालय में एक अहम बैठक हुई। बताया जा रहा है कि विधायक दल के नेता चुनाव करने के बाद दो दिन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। पार्टी के...

  • अगले हफ्ते दिल्ली में बनेगी नई सरकार

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले हफ्ते नई सरकार बनेगी। बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और नई सरकार 19 या 20 फरवरी को शपथ ले सकती है। भाजपा के जानकार सूत्रों के मुताबित शपथ का कार्यक्रम बहुत भव्य होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के तमाम सहयोगियों सहित भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडिम में हो सकता है। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। सरकार गठन को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा नेताओं की बैठक भी हुई।...

  • सीएम चुनने में इतना ड्रामा क्यों?

    delhi cm :  किसी को अंदाजा नहीं है कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नए चुने गए विधायकों की बैठक कब होगी और कब नेता चुना जाएगा। सब हवा में तीर चला रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के आधा दर्जन दावेदार यहां वहां भागदौड़ कर रहे हैं। कोई संसद में जाकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिल रहा है तो कोई उप राज्यपाल वीके सक्सेना के यहां दौड़ लगा रहा है। एक प्रबल दावेदार बताए जा रहे नेता तो बिना समय लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंच गए थे, जहां उनको गेट पर ही रोक दिया गया...

  • रोड शो में हुई देरी, अब मंगलवार को नामांकन करेंगी आतिशी

    नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) सोमवार को अपने विधानसभा में एक रोड शो के बाद नामांकन दाखिल करने जाने वाली थी, लेकिन रोड शो में हुई देरी के कारण आज उनका नामांकन स्थगित हो गया, अब मंगलवार को वह नामांकन दाखिल करेंगी। मुख्यमंत्री आतिशी का सोमवार को नामांकन दाखिल करने का कार्यक्रम था, लेकिन रोड शो में अधिक समय लगने का कारण इसे मंगलवार के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके पहले रैली शुरू करने से पहले आतिशी ने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और अपने अभियान के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद उन्होंने "आप" नेता मनीष सिसोदिया...

  • दिल्ली सीएम को बंगले से निकाला

    नई दिल्ली। एक अभूतपूर्व घटनाक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का सरकारी आवास सील कर दिया गया है। इतना ही नहीं उनका सामान निकाल कर घर से बाहर रख दिया गया। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्लुडी ने एक तकनीकी कारण को आधार बना कर मुख्यमंत्री का सामान घर से निकाल दिया और उसके बाद बंगला सील कर दिया। पांच दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल ने यह बंगला खाली किया था और उसके बाद आतिशी इस बंगले में शिफ्ट हुई थीं। साज सज्जा पर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए जाने को लेकर यह बंगला काफी समय...

और लोड करें