delhi flood

  • दिल्ली में फिर बाढ़ का खतरा

    Delhi Flood :- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर रविवार को एक बार फिर खतरे के निशान के पार चला गया। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। अधिकारियों ने कहा कि नदी के जलस्तर में वृद्धि से राष्ट्रीय राजधानी के बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों में राहत एवं पुनर्वास के काम पर असर पड़ सकता है। राजस्व मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा था कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने...

  • जान चली गई तो कहते हैं जानलेवा है

    दिल्ली में आई बाढ़ के पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब लोगों को शिक्षा दे रहे हैं कि बाढ़ ख़तरनाक मोड़ पर है, उसे देखने या वीडियो बनाने न जांए और न ही सेल्फ़ी ले। बात तो ठीक है पर यह शिक्षा या ऐसी हिदायत पहले ही दे दी होती या फिर बाढ़ तक जाने से रोकने के लिए पहले ही इंतज़ाम किए होते तो आज इस हादसे को रोका जा सकता था। माना कि सेल्फ़ी का बुख़ार लोगों को 2014 से ऐसा लगा है कि वे जान जोखिम की चिंता...

  • यमुना का पानी खतरे के निशान से नीचे

    नई दिल्ली। पांच दिन के बाद रविवार को दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान से नीचे आ गया। इस तरह बाढ़ का खतरा टल गया है। हालांकि दिल्ली के कई इलाकों में और सड़कों पर अब भी पानी भरा हुआ है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल दो दिन और बंद रहेंगे। दिल्ली के निचले इलाकों से पानी निकालने का काम अब भी चल रहा है। दिल्ली के...

  • दिल्ली में यमुना का पानी घटा, लोग अपने घरों की ओर लौटे

    Delhi flood:- यमुना नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद उत्तरी दिल्ली के लोग अपनी दुकानों और घरों की तरफ लौटने लगे हैं। ये लोग बाढ़ आने के कारण अपने घरों और दुकानों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। कुछ लोग कश्मीरी गेट के पास मॉनेस्ट्री बाजार में अपनी दुकानों का जायजा लेने के लिए लौटे, जहां पिछले हफ्ते भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई थी और निवासियों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी थी। बाढ़ के कारण प्रशासन को आईटीओ बैराज के जाम हो चुके द्वारों को खोलने के लिए नौसेना की मदद लेनी...

  • राहत के बाद अब बाढ़ पर राजनीति

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ। यमुना का जलस्तर कम हुआ और कई जगह रास्तों पर से पानी हटने के बाद ट्रैफिक चालू हुआ। लेकिन इस बीच बाढ़ पर राजनीति शुरू हो गई। भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच मीडिया में और सोशल मीडिया में जम कर जुबानी जंग हुई है। आईटीओ पर सेना ने ड्रेनेज रेगुलेटर की सेना ने मरम्मत की, जिसे लेकर भाजपा नेताओं ने कहा कि सारा काम सेना ने किया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल श्रेय ले रहे हैं। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी का कहना है...

  • यातायात बहाली के लिए युद्ध स्तर पर काम: आतिशी

    delhi flood :- दिल्ली की राजस्व एवं लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि यमुना नदी का जलस्तर गिरने के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पानी निकालने, सड़कों की सफाई करने और उन्हें यातायात के लिए खोलने का काम शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने यह भी कहा कि कश्मीरी गेट आईएसबीटी तथा भैरो मार्ग को खोल दिया गया है। दिल्ली में उफान पर बह रही यमुना नदी में शनिवार सुबह जलस्तर घटना शुरू हुआ, लेकिन यह कुछ सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से ही कम हो रहा है। यमुना अब भी खतरे के निशान...

  • यमुना का जलस्तर घट रहा, हालात जल्द सामान्य होंगे: केजरीवाल

    delhi flood:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि यमुना नदी में जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है और अगर भारी बारिश नहीं हुई, तो हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे। राष्ट्रीय राजधानी में अब भी कई इलाके जलमग्न हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को जलमग्न इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने दिल्ली के शांतिवन इलाके में बाढ़ के पानी में खेल रहे बच्चों का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, मैं सबसे अपील करता हूं कि ऐसा न करें। यह जानलेवा हो सकता है।’ केजरीवाल ने बताया कि वजीराबाद और चंद्रावल में जलशोधन संयंत्र रविवार तक...

  • बाढ़ में डूबे कई इलाके, तीन बच्चों की मौत

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार चौथे दिन यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर रहा। कई इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। शुक्रवार को यमुना के जलस्तर में मामूली कमी आई। गुरुवार को 208.66 मीटर तक पहुंचने के बाद शुक्रवार को शाम छह बजे तक जलस्तर 208.17 पहुंच गया था। इस बीच दिल्ली सरकार ने ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को चालू कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बताया था कि वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद कर दिया गया है क्योंकि इनमें पानी घुस गया है। बहरहाल, शुक्रवार...

  • यमुना का पानी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची

    yamuna water SC :- यमुना नदी में जल स्तर घटने लगा है लेकिन इंद्रप्रस्थ के समीप दिल्ली सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के रेगुलेटर को नुकसान पहुंचने के कारण आईटीओ और राजघाट के इलाके शुक्रवार को जलमग्न हो गए जिससे हालात और बदतर हो गए हैं। बाढ़ का पानी मध्य दिल्ली के तिलक मार्ग इलाके में स्थित उच्चतम न्यायालय तक भी पहुंच गया है। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने मुख्य सचिव को रेगुलेटर (गति व्यवस्थापक) को क्षति पहुंचने के मामले पर प्राथमिकता के आधार पर गौर करने और समस्या को हल करने का निर्देश...

  • आपदा नहीं, मानव निर्मित तबाही

    दिल्ली और उसके आसपास के इलाक़ों का जो हाल हुआ है उससे सभी अचंभे में हैं। जगह-जगह जल भराव के कारण लगे लम्बे ट्रैफिक जाम ने पूरी व्यवस्था की जो पोल खोली उससे कई अन्य सवाल भी उठते हैं। जल भराव के लिये क्या केवल भारी वर्षा ही ज़िम्मेदार है? जल भराव से निपटने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर चलाई जाने वाली योजनाओं को क्या पूरी गुणवत्ता से पूरा किया जाता है? क्या नगर निगम या लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अपना काम पूरी ज़िम्मेदारी से करते हैं? मूसलाधार बारिस के कारण देश के उत्तरी भाग से बरबादी के...

  • यमुना के पानी में डूबी दिल्ली

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी का लगभग आधा हिस्सा यमुना के पानी में डूब गया है। उत्तरी, पूर्वी और दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरा है और लोगों को घरों में पानी घुस गया है। गुरुवार की शाम छह बजे की रिपोर्ट के मुताबिक यमुना खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रही है और अभी तत्काल इसमें राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। यमुना के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। कई सरकारी विभागों के कर्मचारियों को घर से ही काम करने...

  • दिल्ली में बाढ़ः यमुना मेट्रो स्टेशन बंद

    Metro :- यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण मेट्रो की ‘ब्लू लाइन’ पर यमुना बैंक स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश व निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और उसकी गति भी सीमित कर दी गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यमुना में पानी खतरे के निशान को पार कर चुका है और इससे 1978 का सर्वकालिक रिकॉर्ड टूट गया। इससे तटों के पास के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण मेट्रो की ब्लू लाइन पर यमुना बैंक स्टेशन...

  • दिल्ली में बाढ़ के हालात

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 45 साल बाद भीषण बाढ़ के हालात बन गए हैं। अगर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की तरफ से यमुना में पानी छोड़ा जाना बंद नहीं हुआ तो दो दिन में राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में यमुना का पानी पहुंच जाएगा। यमुना का जलस्तर बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मदद का आग्रह किया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसके साथ ही बचाव व राहत की टीमें निचले हिस्से से लोगों को निकाल कर सुरक्षित जगहों पर ले जा रही हैं। दिल्ली में हालांकि बारिश...

  • दिल्ली में बाढ़ स्थिति गंभीर, केजरीवाल ने केंद्र से लगाई गुहार

    delhi flood:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में यमुना के जलस्तर में बढोतरी के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्र सरकार से इस मामले दखल देने का आग्रह किया है। श्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, केंद्रीय जल आयोग ने यमुना के जलस्तर के 207.72 मीटर तक बुधवार रात पहुंचने की भविष्यवाणी की है। दिल्ली के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। दिल्ली में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है, लेकिन हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। केंद्र से अपील है...

और लोड करें