‘हमारे वाले’ और ‘तुम्हारे वाले’ ठाकुर जी!
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण को लेकर जो बयान दिया वह अनायास नहीं था और न भाव में बह कर दिया गया था। वह एक सोची समझी टिप्पणी थी, जिसका बड़ा राजनीतिक अर्थ है और गहरा सांस्कृतिक उद्देश्य भी है। इस बात को समझने के लिए दो बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पहली बात तो यह कि धीरेंद्र शास्त्री के बयान पऱ भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह से चुप्पी साध ली। भाजपा के किसी भी कथित सनातनी नेता ने इसका प्रतिकार नहीं किया। धर्मशास्त्र के ज्ञाता सुधांशु त्रिवेदी से लेकर हर मुद्दे पर...