डायबिटीज से लेकर दिल तक, हर समस्या का इलाज है ये देसी ड्रिंक
आजकल बढ़ते प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के चलते हुए लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है, जिस वजह से लोग बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। आयुर्वेद में कुछ ऐसे नेचुरल उपाय बताए गए हैं, जो बेहद असरदार हैं। ऐसा ही एक देसी उपाय है मेथी दाना का पानी। सुबह खाली पेट इस पानी को पीना न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव करता है। मेथी दाना में एक खास तरह का फाइबर होता है जिसे गैलेक्टोमैनन कहा जाता है। यह फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता...