Digvijay

  • उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय

    भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक और पदयात्रा की तैयारी कर रहे हैं। वे नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं। अब उन्होंने ऐलान किया है कि वे महाकाल की नगरी उज्जैन से श्रीराम की नगरी अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी की घटना को लेकर दिग्विजय ने इस यात्रा का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी यात्रा में शामिल होने के लिए उन लोगों को आमंत्रित किया, जिन्होंने मंदिर निर्माण में चंदा दिया है। दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत में कहा कि वे दो अक्टूबर से...

  • दिग्विजय ने भाजपा, आरएसएस की तारीफ की

    नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक की और नए रोजगार गारंटी कानून के विरोध का ऐलान किया लेकिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की तारीफ करके कांग्रेस के बनाए माहौल पर पानी फेर दिया। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी फोटो साझा की है और भाजपा व संघ की तारीफ करते हुए कहा है कि वहां नीचे बैठने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा...

  • फिर कमलनाथ और दिग्विजय की चर्चा

    पता नहीं यह संयोग या कोई प्रयोग कि अचानक फिर से दिग्विजय सिंह की चर्चा शुरू हो गई और साथ ही कमलनाथ की भी चर्चा शुरू हो गई। मध्य प्रदेश की राजनीति में दोनों नेता बिल्कुल हाशिए में चले गए थे। विधानसभा चुनाव हारने के बाद कमलनाथ की कहीं भी चर्चा नहीं हो रही थी। यहां तक कहा जा रहा था कि वे भाजपा में जा सकते हैं। हालांकि वे भाजपा में नहीं गए। उनके बेटे नकुल नाथ के भी भाजपा में जाने की चर्चा थी। कुछ समय पहले उनके भांजे रतुल पुरी को केंद्रीय एजेंसियों की जांच से राहत...