चुनाव बहिष्कार से क्यों डरना?
संवैधानिक संस्थाएं चुनाव की पवित्रता की रक्षा करने में विफल साबित हुई हैं। इस बीच वोट चोरी और चुनाव चोरी जैसे कथानकों को खुद विपक्षी दलों ने प्रचारित किया है। उसके साथ उम्मीदवार और दल चोरी, तथा सांसद- विधायक खरीदारी के कथानकों को जोड़ दें, तो लोकतंत्र की बात एक भद्दा मजाक बनी दिखने लगती है। इन्हीं हालात ने जागरूक नागरिकों में लाचारी की भावना भरी है। तो प्रश्न है कि क्या विपक्षी दलों की साथ-साथ प्रतिरोध एवं चुनाव लड़ने की सोच से इस भावना को दूर किया जा सकता है? मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया...