ईवीएम पर संदेह गहराया
कुल सूरत यह है कि नए उठे विवादों ने देश की चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षपता पर पहले जारी विवाद को और गरमा दिया है। अब सिर्फ खुले, सार्वजनिक संवाद से ही इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। देश की चुनाव प्रक्रिया पर फिर संदेह का साया गहरा गया है। मुमकिन है कि इस चर्चा का कोई तथ्यात्मक आधार ना हो, लेकिन जब कोई बात मीडिया की सुर्खियों में आए और विपक्ष के बड़े नेता उसको लेकर सवाल उठाएं, तो ऐसी चर्चाओं को सिरे से खारिज नहीं किया जा सकता। वैसे भी उत्तर-पश्चिम मुंबई लोकसभा सभा क्षेत्र में...