एग्जिट पोल: असम में तीसरी बार ‘कमल’ खिलने के संकेत
पूर्वोत्तर राज्य असम में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल सामने आया है। इस एग्जिट पोल में असम में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 102 से 111 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन के खाते में लगभग 23 से 32 सीटें आ सकती हैं। इसके साथ ही अन्य को भी एक से दो सीटें मिलने की उम्मीद है। अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को...