फेसबुक से मोदी की पोस्ट हटाने पर विवाद
नई दिल्ली। भारत में सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पोस्ट डिलीट हो गई। हालांकि बाद में फिर से उसे रिस्टोर कर दिया गया। लेकिन इसे लेकर विवाद छिड़ गया है। मंगलवार को काफी देर तक प्रधानमंत्री की पोस्ट फेसबुक से गायब रही। बाद में फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से वीडियो गलती से हट गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह वीडियो 23 जुलाई को जारी किया था। इसमें उन्होंने ‘जेन जी’ और छात्रों को संबोधित करते हुए परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ...