firing

  • विजयपुर में मतदान से पहले फायरिंग, कांग्रेस ने उठाए सवाल

    भोपाल। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव के मतदान से पहले सोमवार की रात को कुछ लोगों ने आदिवासियों पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में दो लोग घायल हुए है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने भाजपा पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को कुछ लोग मोटर साइकिल पर सवार होकर आते है और ढोढर थाना क्षेत्र के धनाचया गांव में फायरिंग करते है, जिसमें दो लोग घायल होते है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गांव के...

  • जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गोलीबारी

    Rajouri Firing :- जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बुद्धल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना ने कहा, "राजौरी जिले के बुद्धल के बेहरोट में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हाल के दिनों में पूरे जम्मू-कश्मीर में...

  • जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ जवान शहीद

    Jammu Kashmir :- जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा गुरुवार को की गई अकारण गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार-गुरुवार रात करीब 12:20 बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ की नारायणपुर चौकी पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। अधिकारियों ने कहा, “बीएसएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गोलीबारी होती रही। “पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ के एक हेड कांस्टेबल लाल फर्न किमा घायल हो गए। उन्हें तुरंत रामगढ़ के एक सामुदायिक अस्पताल में...

  • मणिपुर में ताजा हिंसा में तीन की मौत

    Manipur Violence :- मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शनिवार को हिंसा की एक ताजा घटना में एक बुजुर्ग और उसके बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने क्वाक्टा लमखाई गांव पर धावा बोला और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। अपुष्ट खबरों में कहा गया है कि उग्रवादियों ने दो ग्रामीणों का भी अपहरण कर लिया है। हमले के परिणामस्वरूप गांव के शेष निवासी भाग गए। पुलिस अतिरिक्त बल के साथ इलाकों में...

  • जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर संदिग्ध गतिविधि के चलते सेना ने की फायरिंग

    LoC Firing :- जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सेना ने गोलीबारी की। रक्षा सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात करीब 8 बजे चकन दा बाग इलाके के गुलपुर सेक्टर में संदिग्ध गतिविधि देखी गई। शुक्रवार को सेना के सतर्क जवानों ने फायरिंग की। सूत्रों ने कहा, आज सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया। इलाके में कोई हताहत नहीं हुआ। (आईएएनएस) 

  • मैनपुरी में छह लोगों की हत्या से दहशत

    Mainpuri murdered:- उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के एक गांव में शनिवार तड़के एक युवक ने अपने परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की हत्या करने के बाद कथित रूप से खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं जिनकी एक दिन पहले ही शादी हुई थी। मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह साढ़े चार से पांच बजे के बीच सूचना मिली कि किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुर अरसारा निवासी शिववीर यादव (28) ने अपने...

  • वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी ने की गोलीबारी, हमले में 4 की मौत

    West Bank Firing :- फिलिस्तीनी बंदूकधारियों ने वेस्ट बैंक में यहूदी बस्ती के पास एक गैस स्टेशन पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इजरायली सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि एम16 राइफलों से लैस दो फिलिस्तीनी गैस स्टेशन पर कार से पहुंचे और वहां एक रेस्तरां में बैठे नागरिकों पर गोलियां चला दीं। सेना ने कहा, एक बंदूकधारी की घटनास्थल पर ही एक नागरिक ने गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दूसरा भाग गया, उसकी तलाशी के तहत इलाके...

  • मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में नौ लोगों की मौत, 10 घायल

    Manipur violence :- हिंसा प्रभावित मणिपुर में खामेनलोक इलाके के एक गांव में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस उग्रवादियों ने रात करीब एक बजे इंफाल पूर्वी जिले और कांगपोकी जिले की सीमा से लगे खामेनलोक इलाके में ग्रामीणों को घेर लिया और हमला कर दिया। घायलों को इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह क्षेत्र मेइती-बहुल इंफाल ईस्ट जिले और आदिवासी बहुल कांगपोकपी जिले की सीमाओं से...

  • बिहार में अपराधियों का तांडवः प्रापर्टी डीलर की हत्या

    पटना। पटना के दानापुर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार देर रात की है। मृतक अमर कुमार राय को तीन गोलियां लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोगों ने उसे चित्रगुप्त नगर के वार्ड नंबर 9 में आने के लिए कहा था, ये लोग उसके जानकार थे। राय बाइक से बाजार समिति पटना से लौट रहा था, जब वह वहां पहुंचा तो अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अमर कुमार राय (Amar Kumar...

  • बिहार में हर्ष फायरिंग में शख्स की मौत

    पटना। बिहार के छपरा शहर में शादी समारोह में शामिल होने गए एक व्यक्ति की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। शनिवार की रात जलालपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए शख्स को जश्न के दौरान गोली लगी जिसमें वो घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल छपरा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रमेश यादव के रूप में हुई है जो बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव का रहने वाला था। सरैया थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। स्थानीय पुलिस आरोपियों की पहचान करने...

  • बुराड़ी में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी को गोली मारी

    नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने दिल्ली पुलिस के 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी को गोली मार दी (shot)। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात पौने 10 बजे के आसपास हुई, जब दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ में तैनात हेड कांस्टेबल अपनी पत्नी के साथ टहल रहा था। अधिकारी के मुताबिक, हमलावर कथित तौर पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में हेड कांस्टेबल (head constable) का मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकदी छीनकर ले गए। उन्होंने बताया कि हमले में हेड कांस्टेबल के पेट में चोट आई, जबकि...

  • अमेरिका में गोलीबारी, भारतीय इंजीनियर की मौत

    ह्यूस्टन। अमेरिकी प्रांत टेक्सास के डलास में भीड़भाड़ वाले एक मॉल में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में एक भारतीय इंजीनियर समेत नौ लोगों की मौत हुई है।गोलीबारी की यह घटना शनिवार को ‘एलेन प्रीमियम आउटलेट्स’ में अपराह्न करीब 03:30 बजे हुई। न्यूयॉर्क पोस्ट समाचार पत्र के अनुसार मैकिन्नी निवासी ऐश्वर्या थाटिकोंडा एक मित्र के साथ खरीदारी कर रही थीं, जब बंदूकधारी मौरिसियो गार्सिया ने गोलीबारी की। इस घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने 33 वर्षीय हमलावर गार्सिया को गोली मार दी।तेलंगाना के रंगारेड्डी जिला अदालत में एक...

  • फायरिंग से दहल रहा अमेरिका, दो दिन में गोलीबारी ने ली 9 लोगों की जान

    नई दिल्ली | America Firing: लगता है जिस तरह से भारत में दिवाली पर बच्चे पटाखे वाली खिलौना बंदुक चलाते हैं उसी तरह अब अमेरिका में हर दिन बंदुक चलाई जा रही है लेकिन असली। अमेरिका एक बार फिर से फायरिंग की घटना से सहम गया है। देश के कैलीफोर्निया में सोमवार को हुई फायरिंग में कुल 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अमेरिका के आयोवा में डेस मोइनेस शहर के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 2 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 1 टीचर गंभीर रूप से घायल है। ये भी पढ़ें:- सिविक सेंटर में मेयर चुनाव...

  • कैलिफोर्निया गोलीबारीः 10 की मौत, 16 घायल

    कैलिफोर्निया। अमेरिका (America) में कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क में हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है। यह घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात दस बजे लॉस एंजिल्स से लगभग 13 किमी पूर्व में स्थित मोंटेरी पार्क में हुई। बीबीसी की खबर के मुताबिक इससे पहले मोंटेरे पार्क चंद्र नव वर्ष उत्सव के लिए हजारों लोग शहर में इकट्ठा हुए थे। वार्षिक चंद्र नववर्ष उत्सव (Lunar New Year Celebration) एक सप्ताह तक चलने वाला कार्यक्रम है, जिसमें पूर्व में एक लाख से अधिक...

  • पूर्व विधायक के घर के पास हुई फायरिंग की घटना की जांच में जुटी पुलिस

    जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu-Kashmir Police) ने शनिवार को पुंछ जिले में एक पूर्व विधायक (Former MLA) के घर के पास हुई गोलीबारी (Crossfire) की घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि सुरनकोट इलाके के लसाना गांव (Lasana Village) में पूर्व विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम (Chaudhary Mohammad Akram) के घर पर करीब 12 बोर की गोलियां दागे जाने की खबर है। बताया गया, घर एक जंगल के आसपास के क्षेत्र में है, यह एक शिकारी की बंदूक से लगाया गया शॉट हो सकता है। पुलिस ने कहा, कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमने घटना का संज्ञान लिया...

  • उत्तरी दिल्ली में पांच लाख रुपए की लूट

    नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के रूप नगर (Roop Nagar) इलाके में बाइक सवार चार लोगों ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर गोली मारकर पांच लाख रुपये लूट (robbery) लिये। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को उस समय हुई, जब कीर्ति नगर इलाके में एक व्यापारी की दुकान पर काम करने वाले हनी कुमार कालरा (42) एक ग्राहक से पैसे लेकर मोटरसाइकिल से अपनी दुकान लौट रहा था। पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) सागर सिंह कलसी ने बताया कि घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस की...

  • फायरिंग से परेशान अमेरिका! अब स्कूल में 6 साल के बच्चे ने टीचर को मारी गोली

    नई दिल्ली | America Firing: दुनिया की महाशक्ति कहलाने वाले देश अमेरिका में तो अब हर कोई शक्ति प्रदर्शन पर उतर आया है। पिछले कुछ महीनों से तो यहां हर कोई अपनी शक्ति दिखाते हुए गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहा है। अमेरिका में एक बार अब फिर से फायरिंग की घटना ने लोगों को सन्न कर दिया है। लेकिन इस बार फायरिंग फर्स्ट क्लास में पढ़ने वाले बच्चे ने की है। उसने टीचर को ही गोली मार दी। जानकारी के अनुसार, अमेरिका के वर्जीनिया के न्यूपोर्ट न्यूज शहर में शुक्रवार को एक प्राथमिक विद्यालय में एक स्कूली बच्चे...

  • अमेरिका में फिर गोलीबारी, 5 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

    नई दिल्ली | America Firing: अमेरिका में एक बार फिर से खूनी खेल सामने आया है। अमेरिकी राज्य यूटा में गोलीबारी में 8 निर्दोष लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी की ये खूनी घटना एक घर में हुई है। जिसमें 5 बच्चों के मारे जाने की खबर है। पुलिस का कहना- जल्द पकडा जाएगा आरोपी अमेरिका के यूटा में हुई इस गोलीबारी की घटना से शहर भर में दहशत का माहौल है। अभी पुलिस अधिकारियों ने गोलीबारी की घटना को लेकर पूरी जानकारी नहीं दी है। जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि, जल्द ही आरोपी को पकड़...

और लोड करें