Rajouri Firing :- जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बुद्धल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना ने कहा, “राजौरी जिले के बुद्धल के बेहरोट में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हो गई।
सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हाल के दिनों में पूरे जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, इसमें कई आतंकवादियों का सफाया हो गया। (आईएएनएस)
Tags :firing Jammu Kashmir
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


