नई दिल्ली | America Firing: अमेरिका में एक बार फिर से खूनी खेल सामने आया है। अमेरिकी राज्य यूटा में गोलीबारी में 8 निर्दोष लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी की ये खूनी घटना एक घर में हुई है। जिसमें 5 बच्चों के मारे जाने की खबर है।
पुलिस का कहना- जल्द पकडा जाएगा आरोपी
अमेरिका के यूटा में हुई इस गोलीबारी की घटना से शहर भर में दहशत का माहौल है। अभी पुलिस अधिकारियों ने गोलीबारी की घटना को लेकर पूरी जानकारी नहीं दी है। जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, गोली किसने और क्यों चलाई इसकी की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- भारत में कोरोना कंट्रोल! आज सामने आए 188 केस, WHO ने दी चौथी लहर की चेतावनी
लोगों में बनी हुई है दहशत
न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक, घटना स्थल के पास एक कार्यक्रम स्थल पर काम करने वाले एक शख्स ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि, वह इस गोलीबारी की घटना का शिकार हुए लोगों को जानता है। ये सभी लोग भी उसी चर्च में प्रार्थना के लिए आते थे जिसमें वह जाता है। इस घटना के बाद वह खुद हैरान और भयभीत है। वहीं लोगों में दहशत बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- विपक्षी स्वरों को जोड़ना
लगातार बढ़ रही है गोलीबारी की घटनाएं
America Firing: गौरतलब है कि, अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती है। पिछले साल से देश में गोलीबारी की वारदात में काफी इजाफा हुआ है। लेकिन अभी तो नया साल शुरू हुआ ही है कि, अमेरिका में सिर्फ तीन दिनों के अंदर गोलीबारी में 130 से अधिक लोगों के मारे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी है और 300 से अधिक घायलों की खबर हैं। इस संबंध में गैर सरकारी संगठन ‘गन वायलेंस आर्काइव’ की ओर से बीते मंगलवार को एक डेटा जारी किया गया जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है।
ये भी पढ़ें:- मप्र विस चुनाव: क्रियान्वयन और आश्वासनों का आगाज
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


