World News
रूसी सैनिकों ने क्रूरता दिखाते हुए बूचा और कीव के अन्य उपनगरों में 720 से अधिक लोगों को मार डाला हैं। रूसी हमलों के बाद 200 से ज्यादा लोग लापता बताए गए हैं।
पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने शुक्रवार को आतंकी हाफिज सईद (Terrorist Hafiz Saeed) को 31 साल जेल की सजा सुनाई है, साथ ही 3 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अमेरिका ने भारत को खुली चुनौती दे डाली है और गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही है। अमेरिका ने भारत पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
यूक्रेन के अभियोजक-जनरल ने दावा किया है कि कीव क्षेत्र से 410 शव बरामद किए गए हैं।
चीन में कोरोना संक्रमण ने जमकर आतंक मचा दिया है। देश में दो साल में पहली बार सभी 31 प्रांतों में कोरोना संक्रमण फैला है।
रूस ने यूक्रेन में मानवीय मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर 15 में से 13 देशों ने असमर्थन जताते हुए वोट नहीं डाले, इसमें भारत भी शामिल था।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि हम सभी को मिलकर रूस के आक्रमण को रोकना होगा। यूक्रेन में नागरिकों के खिलाफ रूसी आतंक जारी है।
रूसी सेना के हमले में घायल हुए यूक्रेन के एक बैले डांसर की भी मौत हो गई है।
रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों को तबाह करने में लगी है। रूस का टारगेट यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करना है लेकिन वह अभी तक इसमें सफल नहीं हो पाया है।
रूसी सेना की ताबड़तोड़ बम बारी जारी हैं जिसमें अब तक यूक्रेन के 103 बच्चों की भी मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा बच्चे घायल हैं।
अमेरिका ने चीन को फटकार लगाई है साथ ही चीन को चेतावनी दी है कि, चीन अगर रूस की किसी भी तरह से कोई मदद करता है तो उसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
युद्ध में यूक्रेन के नागरिकों की हर तरफ से मौत हो रही है। अगर वे गोलाबारी से बचते है तो घरों में कैद होकर भूख से मरने को मजबूर हो गए हैं।
अमेरिका ने फिर चेतावनी दी है कि रूस की ओर से यूक्रेन पर केमिकल अटैक किया जा सकता है। जिसके बाद दुनिया के देशों में हड़कंप मचा हुआ है।
यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को आर्थिक तौर पर कमजोर करने के लिए रूस से सभी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
पाकिस्तान में आज बड़ा धमाका हो गया है जिसमें सुरक्षाबलों के 4 जवान मारे गए हैं। इसके अलावा 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।