गौरव गोगोई पर खामोश हैं हिमंता
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस के निशाने पर हैं। चुनाव प्रचार बंद होने से दो दिन पहले कांग्रेस ने उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के तीन पासपोर्ट का बम फोड़ा और साथ ही अमेरिका के टैक्स हेवन राज्य वायोमिंग में 52 हजार करोड़ रुपए की कंपनी होने का दावा किया। कहा गया कि कंपनी में हिमंता और उनके बच्चे भी हिस्सेदार हैं। इसे लेकर बड़ा विवाद शुरू हुआ है और हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी ने कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा को कानूनी नोटिस भेजने का ऐलान किया है। लेकिन इस पूरे प्रकरण मे...