नई दिल्ली। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने असम में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा लगातार गोगोई को निशाना बना रहे हैं। उनका कहना है कि गोगोई की ब्रिटिश पत्नी का पाकिस्तान से संबंध है और वे पाकिस्तान में वहां के वेतन पर काम कर चुकी हैं। इस विवाद के बीच कांग्रेस ने गौरव गोगोई को अध्यक्ष बनाया है।
असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई
गोगोई के अलावा तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। कांग्रेस ने जाकिर हुसैन सिकदर, रोजलिना तिर्की और प्रदीप सरकार को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार को कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। गौरव गोगोई भूपेन कुमार बोरा को जगह लेंगे। गौरतलब है कि असम में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा के चुनाव हैं। भाजपा लगातार दो बार से जीत कर राज्य में सरकारर बना रही है।
Also Read: प्रेम प्रसंग नहीं लालू परिवार का झगड़ा
गौरव गोगोई इस समय असम की जोरहाट सीट से सांसद हैं। पहले वे कालियाबोर सीट से लड़ते थे लेकिन परिसीमन में वह सीट खत्म हो गई। उन्होंने जोरहाट में भाजपा के तपन कुमार गोगोई को करीब डेढ़ लाख वोट से हराया था। असम में गोगोई के सामने बड़ी चुनौती है। इसी महीने राज्य में पंचायत चुनाव हुए। इसमें भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


