gaurav gogoi

  • आंतकी हमले की ज़िम्मेदारी गृह मंत्री लें

    नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने सोमवार को सरकार पर तीखा हमला बोला और पूछा कि “पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकवादी अब तक गिरफ्त से बाहर क्यों हैं?” साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कितने विमान गिरे थे?” उन्होंने कहा कि इस हमले में हुई सुरक्षा चूक की नैतिक जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेनी चाहिए। “अगर पीओके अब नहीं लेंगे, तो कब लेंगे?” गोगोई ने सदन में यह सवाल भी उठाया। गोगोई ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को अधूरा बताते...

  • गोगोई के खिलाफ सितंबर में क्यों सबूत देंगे सीएम?

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष और जोरहाट के सांसद गौरव गोगोई पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि गोगोई की ब्रिटिश मूल की पत्नी ने पाकिस्तान में काम किया है और वहां से उनको वेतन मिला है। उन्होंने यह भी कहा है कि गौरव गोगई के भी पाकिस्तान से तार जुड़े हैं। वे गौरव गोगोई और उनकी पत्नी दोनों को पाकिस्तान का एजेंट बता रहे हैं। उनके आरोपों को गौरव गोगोई ने सी ग्रेड हिंदी फिल्म की स्क्रिप्ट बताया है और कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को अपने...

  • गौरव गोगोई बने असम कांग्रेस के अध्यक्ष

    नई दिल्ली। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने असम में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा लगातार गोगोई को निशाना बना रहे हैं। उनका कहना है कि गोगोई की ब्रिटिश पत्नी का पाकिस्तान से संबंध है और वे पाकिस्तान में वहां के वेतन पर काम कर चुकी हैं। इस विवाद के बीच कांग्रेस ने गौरव गोगोई को अध्यक्ष बनाया है। असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई गोगोई के अलावा तीन कार्यकारी अध्यक्ष...

  • हिमंता क्या गोगोई से घबरा रहे हैं?

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को ऐसा लग रहा है कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के अलावा कोई दूसरी राजनीति नहीं आती है। यह हैरानी की बात है क्योंकि उनका राजनीतिक प्रशिक्षण उल्फा से शुरू हुआ था और कांग्रेस में परवान चढ़ा था। भाजपा में तो वे अपना अनुभव लेकर गए थे। लेकिन ऐसा लग रहा है कि उन अनुभवों को उन्होंने सात ताले में बंद कर दिया है। अब वे सिर्फ सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं। चार महीने पहले झारखंड में इसी राजनीति में बुरी तरह से पिटने के बावजूद वे अपने राज्य असम में इसी राजनीति के रास्ते...

  • गोगोई की पत्नी के मामले में मुकदमा दर्ज

    गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पिछले दिनों कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तानी लिंक को लेकर बयान दिया और अब उस मामले में राज्य की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। असम पुलिस ने गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कनेक्शन के आरोपों से जुड़े मामले में पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अली पाकिस्तान के योजना आयोग के स्थायी सलाहकार हैं। इससे पहले असम कैबिनेट ने 16 फरवरी को राज्य के पुलिस महानिदेशक को पाकिस्तानी अली तौकीर शेख पर एफआईआर दर्ज...