बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। बिहार का अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगा। बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। दो सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर जदयू के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि एक सीट आरएलएम के खाते में गई...