राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

‘वंदे मातरम’ आजादी का मंत्र था, कांग्रेस ने कभी नहीं दिया महत्व: गिरिराज सिंह

भारत सोमवार को पूरे उत्साह और गौरव के साथ अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। देशभक्ति के जश्न के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जुबानी हमला किया। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “आज हम 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस पर या देश में कभी भी वंदे मातरम को वह महत्व नहीं दिया जो उसे मिलना चाहिए था। अंग्रेजों से लड़ाई में वीर सैनिकों के लिए वंदे मातरम बहुत बड़ा मंत्र था, लेकिन उसे कांग्रेस ने नजरअंदाज कर दिया था, जिसके बारे में देश को जानना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर सैनिकों के सम्मान में गणतंत्र दिवस की थीम रखी थी, जिससे वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि मिल सके जिन्होंने अपना पूरा जीवन अंग्रेजों से लड़ने में लगा दिया था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “ममता बनर्जी देश की सबसे बड़ी तानाशाह हैं। बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। अगर वहां लोकतंत्र होता, तो सरकारी संस्थान, चाहे पुलिस हो, अधिकारी हों या कर्मचारी, टीएमसी के गुंडों के रक्षक नहीं होते। अगर इस बार पश्चिम बंगाल से टीएमसी को जनता ने नहीं हटाया, तो आने वाले समय में वहां हिंदू कभी सुरक्षित नहीं रहेंगे।

Also Read : क्या थायराइड से बचने के लिए सिर्फ आयोडीन जरूरी है?

उन्होंने आगे कहा कि वह दिन दूर नहीं जब ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बना देंगी और वहां से हिंदुओं को बाहर कर दिया जाएगा या उनकी हत्या करा दी जाएगी। इसीलिए अब जनता को जागरूक होना चाहिए और ममता सरकार को उखाड़कर बाहर कर देना चाहिए। भाजपा की सरकार आते ही सबसे पहले हिंदुओं को सुरक्षित किया जाएगा।

महाराष्ट्र में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेताओं के ‘हम मुंब्रा को हरा-भरा बनाएंगे’ वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “जो लोग चीजों को हरा-भरा करने की बात करते हैं, उन्हें सही जवाब दिया गया है। जो भी गजवा-ए-हिंद का सपना देखता है, उसे समझ लेना चाहिए कि ऐसे विचार भारत में कभी कामयाब नहीं हो सकते, चाहे वह ओवैसी की पार्टी हो या कोई और, ये लोग कुछ नहीं कर पाएंगे।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − fifteen =

और पढ़ें