गुजरातः भावनगर में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत, 18 लोग अस्पताल में भर्ती
गुजरात के भावनगर जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब के सेवन से चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आठ की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में चार अवैध शराब विक्रेताओं को हिरासत में लिया गया है। पीड़ितों ने एक लोकप्रिय इंडियन मेड फॉरेन लिकर (आईएमएफएल) ब्रांड की नकली शराब का सेवन किया था। गुजरात ‘शराब बंदी’ वाला राज्य है जहां शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है। भावनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जिला...