Gujrat

  • गुजरात में सीएम छोड़ पूरी सरकार बदली

    अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव से दो साल पहले भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़ कर पूरी सरकार बदल दी है। भाजपा ने गुरुवार को भूपेंद्र पटेल सरकार के सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा लिया और शुक्रवार को 26 नए मंत्रियों के साथ पूरी नई सरकार बनवा दी। बताया जा रहा है कि विसावदर विधानसभा सीट के उपचुनाव में हारने के बाद से फेरबदल की तैयारी हो रही थी। राज्य में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले यह बदलाव किया गया है। शुक्रवार को शपथ लेने वाले 26 मंत्रियों में 19 नए चेहरे हैं, जबकि पिछली बार के छह...

  • गुजरात के बाद क्या यूपी का अध्यक्ष चुना जाएगा

    भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद गुजरात का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। जगदीश विश्वकर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले पांच साल तक सीआर पाटिल अध्यक्ष रहे। वे एक साल से ज्यादा समय से तो केंद्रीय मंत्री हैं और दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे थे। बताया जा रहा है कि पार्टी के अंदर अध्यक्ष को लेकर सहमति नहीं बन रही थी इसलिए पाटिल चल रहे थे। नए अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जा रहा है। बहरहाल, गुजरात का चुनाव होने के बाद क्या अब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी...

  • गुजरात में बारिश से बाढ़ जैसे हालात

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को छोड़ कर मानसून देश के हर हिस्से में पहुंच गया। मंगलवार को मानसून की एंट्री हरियाणा में भी हो गई। दिल्ली को छोड़ कर देश के लगभग सभी हिस्सों में खूब बारिश हो रही है। गुजरात में पिछले तीन दिन से तेज बारिश हो रही है। सूरत में 24 घंटे में 10 इंच बारिश हुई है। इससे शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। अधिकतर सड़कों पर पानी भर गया है। शहर के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। लगातार बारिश से दो स्टेट हाईवे में जलभराव हो गया है।...

  • गुजरात में कांग्रेस को महिलाएं नहीं मिल रहीं

    देश की तमाम पार्टियों में से कांग्रेस इकलौती पार्टी है, जो महिला आरक्षण को लेकर सबसे ज्यादा मुखर रही है। जुबानी जमाखर्च करने में कांग्रेस सबसे आगे रही है। हालांकि केंद्र में 2004 से 2014 तक उसकी सरकार थी और उसने महिला आरक्षण पास कराने का कोई गंभीर प्रयास नहीं किया। उस समय की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा महिला आरक्षण के पक्ष में थी लेकिन कांग्रेस ने इसे पास नहीं कराया। सोचें, उसने भाजपा और लेफ्ट सबके विरोध के बावजूद अमेरिका के साथ परमाणु संधि का बिल पास करा लिया लेकिन भाजपा और लेफ्ट के समर्थन के बावजूद महिला आरक्षण...

  • भाजपा से मिले हैं गुजरात कांग्रेस के नेता: राहुल

    अहमदाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि गुजरात कांग्रेस में काफी नेता ऐसे हैं, जो भाजपा से मिले हुए हैं। उनके कारण पार्टी काम नहीं कर पा रही है। उन्होंने ऐसे 30-40 नेताओं की पहचान करके पार्टी से निकालने की बात कही है। राहुल ने एक बार फिर यह बात दोहराई कि बारात के घोड़ों को रेस में दौड़ाया जा रहा है और रेस के घोड़ों को बारात में लगा दिया गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और गुजरात में पार्टी संगठन की चीरफाड़ की। राहुल ने...

  • गुजरात के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी

    अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को उन्होंने सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। वे  रिलायंस समूह के वनतारा प्रोजेक्ट को देखने भी पहुंचे। मोदी शनिवार की शाम को गुजरात पहुंचे थे। उन्होंने रविवार को सोमनाथ मंदिर में मार्कण्डेय पूजा और ध्वज पूजा की। मंदिर में सोमनाथ संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों का जाप किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार सुबह गुजरात के जामनगर जिले में पशु बचाव संरक्षण व पुनर्वास केंद्र वनतारा...

  • सरदार पटेल की जयंती केवड़िया में मनाएंगे मोदी

    अहमदाबाद। देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे हैं। वे केवड़िया में जयंती मनाएंगे, जहां सरदार पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति लगी है। गौरतलब है कि साल सरदार पटेल की डेढ़ सौवीं जयंती शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों मन की बात कार्यक्रम में इसका जिक्र किया था। सरदार पटेल की जयंती पर मनाए जाने वाले एकता दिवस के लिए केवड़िया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को एकता नगर में 280 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी...

और लोड करें