Gurugram

  • ‘बांग्लादेशियों’ की पहचान से गुरुग्राम में चिंता

    यह कमाल की स्थिति है। हरियाणा की पुलिस दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बांग्लादेशियों की पहचान के अभियान चला रही है। इस अभियान से जितना हड़कंप बांग्लादेशियों में है उससे ज्यादा स्थानीय निवासियों में है। गुरुग्राम की बड़ी बड़ी हाउसिंग सोसायटीज में रहने वाले लोग परेशान हैं। नागरिक समितियों यानी आरडब्लुए ने पुलिस से अनुरोध किया है कि वह इस अभियान को रोके। असल में जब से गुरुग्राम पुलिस ने बांग्लादेशियों की पहचान करके उनको निकालने का अभियान शुरू किया है, तब से गुरुग्राम की व्यवस्था बिगड़ी है। हाउसिंग सोसायटीज और प्राइवेट बंगलों, घरों में काम करने वाली घरेलू नौकरानियों...

  • ममता ने अलग रंग दे दिया

    राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बांग्लादेशियों और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान का अभियान चल रहा है। इसके अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी खास कर भाजपा शासित राज्यों में पुलिस यह अभियान चला रही है। कुछ राज्यों में बांग्लादेशी घुसपैठिए हिरासत में लिए गए और कुछ को निकाला भी गया। हालांकि यह संख्या सौ से भी कम है। लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे बांग्ला अस्मिता और बांग्ला भाषा के साथ जोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बांग्ला बोलने वालों को भाजपा शासित राज्यों मे परेशान किया जा रहा है। उनकी बात पश्चिम...

  • गुरुग्राम से इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर को बंगाल पुलिस ने पकड़ा

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार पर लोगों की आवाज दबाने के आरोप लगाने वाली ममता बनर्जी की पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम आकर इंस्टाग्राम की एक इन्फ्यूएंसर को गिरफ्तार किया है। पुणे की एक यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई कर रही इस युवती पर आरोप है कि उसने एक वीडियो के जरिए मुस्लिम समाज की भावनाओं को आहत किया है। हालांकि युवती ने वीडियो डिलीट कर दिया है और एक दूसरा वीडियो बना कर माफी भी मांग ली है। लेकिन मुस्लिम समाज के लोगों की शिकायत पर उसके खिलाफ कोलकाता में मुकदमा दर्ज हुआ था और पुलिस कोर्ट से वारंट लेकर...