दिल्ली सहित कई राज्यों में गरमी से राहत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर और दूसरे कई राज्यों में अचानक मौसम बदलने से गरमी से राहत मिली है। दिल्ली और एनसीआर में धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलीं। साथ ही शाम में कई इलाकों में तेज बारिश भी शुरू हो गई। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। दिल्ली और एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बारिश देखने को मिली। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मध्य...