Tuesday

17-06-2025 Vol 19

देश के छह राज्यों में हीटवेव

301 Views

नई दिल्ली। अभी अप्रैल का महीना शुरू हुआ और देश के छह राज्यों में हीटवेव शुरू हो गई। छह राज्यों में लू चलने लगी है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हीटवेव है यानी लू चल रही है। यह भी बताया गया है कि इन राज्यों में कई जगह तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने केरल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में बारिश की संभावना भी जताई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी रहने की बात कही है। इनमें जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। इन दोनों राज्यों में बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने कहा कि सात अप्रैल से मध्य प्रदेश के 18 और बिहार के नौ जिलों में बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में अप्रैल में आंधी और बारिश का ट्रेंड है। पिछले 10 में से सात साल बारिश हुई। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

झारखंड में तेज धूप के साथ अब हीटवेव का खतरा भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने इसे लेकर सात अप्रैल तक राज्य में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 के पार जाने की पूरी संभावना है। उधर छत्तीसगढ़ में बुधवार को रायपुर जिले के तिल्दा में तापमान 42.6 डिग्री पहुंच गया। प्रदेश के चार जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। ये जिले हैं, राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, रायपुर और बालोद।

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *