heat

  • December की गर्मी बढ़ा सकती है इन बीमारियों का खतरा, सतर्क रहें वरना…

    Heat: दिसंबर शुरू हुए करीब एक हफ्ते हो गया है लेकिन ठंड पूरी तरह नहीं आ पाई है। कई जगह अभी भी तापमान ज्यादा है और लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। ऑफिस और घरों में कूलर-एसी चलाए जा रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट इस तरह के मौसम में ज्यादा सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि जरा सी लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। खासकर बुजुर्ग, छोटे बच्चे और मरीजों के लिए समस्याएं ज्यादा बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं सर्दी के मौसम में तापमान (Temperature) ज्यादा होने का सेहत पर क्या असर होता है... 1. वायरल...

  • कोई तो सोचे जलवायु परिवर्तन पर?

    नवंबर का महीना शुरू हुआ तो एक आंकड़ा सामने आया कि इस साल का अक्टूबर पिछले सवा सौ साल का सबसे गर्म अक्टूबर रहा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 1901 के बाद इस साल यानी 2024 का अक्टूबर महीना औसत और न्यूनतम तापमान के लिहाज से सबसे गर्म अक्टूबर रहा। राजधानी दिल्ली में 1951 के बाद इस साल अक्टूबर में सबसे ज्यादा गर्मी रही। पूरे अक्टूबर में दिल्ली में एक बूंद बारिश नहीं हुई। इसमें संदेह नहीं है कि अक्टूबर के इतना गर्म रहने का कारण वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी है। तभी जापान में भी 1898 के बाद इस साल...

  • मानव त्रासदी की यह सदी!

    सैकड़ों लोगों का तीर्थयात्रा के दौरान मरना पैगम्बर की लीला है या मनुष्य की? सोच नहीं सकते कि हज की यात्रा में मक्का-मदीना में भी इतने लोग मरेंगे और ऊपर से सऊदी अरब बताएगा भी नहीं। उसकी बजाय अलग-अलग देशों के विदेश मंत्रालय हज यात्रा में मरे नागरिकों की संख्या बता रहे हैं! और त्रासद सत्य कि मौत की वजह भीषण गर्मी! वह भी उस देश में जो तेल की कमाई से लबालब है और अपने को विकसित बताता है लेकिन गर्मी से बचाव में समर्थ नहीं। पर सवाल यह भी है कि मौसम के मामले में पृथ्वी पर मनुष्य...

  • पांच दिन तक हीटवेव का अलर्ट

    नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिमी मानसून तेजी से पूरे देश में आगे बढ़ रहा है और यह महाराष्ट्र पहुंच गया है लेकिन उत्तर और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में गरमी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। हालांकि अब 50 डिग्री सेल्सियस तापमान नहीं पहुंच रहा है लेकिन उमस बढ़ने की वजह से गर्मी का असर बढ़ गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिन तक देश के कुछ स्‍थानों पर हीटवेव की संभावना जताई है। साथ ही अगले दो दिनों के दौरान...

  • शरीर में पानी की कमी का ऐसे करें पता

    देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा है। तापमान 47 डिग्री के पार चला गया है। गर्मी ज्यादा पड़ने के कारण लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है, लेकिन कई मामलों में लोगों को इस बारे में पता नहीं चल पाता है। अगर एक बाद पानी की कमी हो जाए तो इससे कई समस्याएं हो सकती हैं। ये हीट स्ट्रोक तक का कारण बन सकता है। ऐसे में आपके लिए इसके बारे में जानना जरूरी है। शरीर में पानी की कमी का आप यूरिन के रंग से आसानी से पता लगा सकते...

  • दिल्ली में गर्मी से मौत

    नई दिल्ली। अब तक हीटवेव से राजस्थान में लोगों के मरने की खबरें आ रही थीं लेकिन गुरुवार को राजधानी दिल्ली में एक व्यक्ति की प्रचंड गर्मी के चलते जान चली गई। यह दिल्ली में इस तरह की पहली मौत है। भीषण गर्मी की शिकार हुए 40 साल के व्यक्ति ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसे सोमवार की रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि वह बिना कूलर या पंखे वाले कमरे में रह रहा था और उसे तेज बुखार था।डॉक्टर के मुताबिक, मृतक के शरीर का तापमान 107 डिग्री फारेनहाइट...

  • चुनाव का समय बदलने की जरुरत

    बिहार में चार सीटों पर महज 49 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार इन चार सीटों पर 53 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े थे। इसी तरह राजस्थान में 57 फीसदी और महाराष्ट्र में 61 फीसदी वोट पड़ा है। उत्तर प्रदेश में जैसे तैसे मतदान का आंकड़ा 60 फीसदी पहुंचा। पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़ दें तो उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में आंकड़ा बहुत उम्मीद जगाने वाला नहीं है। इसका एक कारण भीषण गरमी है। अप्रैल के अंत में ही देश के कई हिस्सों में भारी गरमी पड़ रही है। देश के 11 राज्यों में हीटवेव चल रही है और कम...

  • बिजली की मांग रिकॉर्ड 223.23 गीगावॉट पर पहुंची

    नई दिल्ली। बिजली की अधिकतम मांग (एक दिन में पूरी की गई अधिकतम आपूर्ति) नौ जून को 223.23 गीगावॉट के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि बेमौसम बारिश का बिजली की खपत पर असर अब कम हो रहा है। बिजली मंत्रालय का अनुमान था कि सिर्फ अप्रैल में बिजली की मांग आसानी से 229 गीगावॉट के स्तर को छू लेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि बेमौसम बारिश ने मांग को प्रभावित किया और गर्मियों के दौरान तापमान घटने से ठंडक प्रदान करने वाले एयर कंडीशनर (एसी) जैसे...

  • दिल्ली में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास, तेज हवा का अनुमान

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी IMD) के मुताबिक, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग में दिल्ली में दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहने और तेज हवा(तेज हवा) चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान (temperature) 42 डिग्री सेल्सियस के...

  • बिजली खपत अप्रैल में घटकर 130.57 अरब यूनिट

    नई दिल्ली। देश में बिजली खपत (Electricity consumption) लगातार दूसरे महीने अप्रैल में 1.1 प्रतिशत घटकर 130.57 अरब यूनिट रही। विभिन्न इलाकों में हो रही बारिश से एसी, कूलर जैसे उपकरणों का उपयोग पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले कम होने से बिजली खपत कम हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले इसी अवधि में बिजली खपत 132.02 अरब यूनिट रही थी जो अप्रैल 2021 में 117.08 अरब यूनिट थी। देश के विभिन्न भागों में बारिश (Rain) से इस साल मार्च में भी बिजली खपत प्रभावित हुई। यह मार्च में 126.82 अरब यूनिट रही जो एक साल...

  • सिंधु-गंगा घाटी का कड़ाव कितना उबलेगा?

    बहरहाल मसला है सिंधु-गंगा घाटी के 70 करोड़ लोगों के भविष्य में भीषण गर्मी की क्या तस्वीर है? लोग क्यों कड़ाव में उबलेंगे? एक उपन्यासकार किम स्टेनली रॉबिन्सन ने जलवायु परिवर्तन पर एक किताब लिखी है। शीर्षक है 'द मिनिस्ट्री फॉर द फ्यूचर'। यह किताब सन् 2020 में बेस्टसेलर थी। इसने मौसम बिगड़ने के भयावह परिणामों के सिनेरियो में लू की चपेट में आए भारत के एक छोटे शहर की कल्पना की है। शहर की सड़कें खाली। एयरकंडीशन कमरों में गर्मी के कड़ाव से तौबा किए लोगों की जमा भीड़। वही छतों पर प्राण लायक सांस लेने की आस में...

  • अप्रैल-जून में अधिक गर्मी पड़ेगी: आईएमडी

    नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि उत्तरपश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों तथा प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उसने कहा कि इस दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तरपश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमान है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है। आईएमडी ने कहा,...

  • तो क्या इस बार गर्मी तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड! फरवरी में ही तपने लगे देश के कई हिस्से

    नई दिल्ली | Weather Update: समय से पहले कोई भी चीज हानिकारक साबित होती है। यही हाल अब मौसम का भी हो गया है। फरवरी के सर्दी भरे सीजन में ही समय से पहले तेज गर्मी ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते देश के कई हिस्सों में अभी से ही लगातार तापमान बढ़ना शुरू हो गया है और गर्मी ने झुलसाना शुरू कर दिया हैं। देश के पश्चिमी हिस्सों राजस्थान, गुजरात, समेत समुद्री हिस्सों कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक के अलावा और भी कई राज्यों में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। इन क्षेत्रों में अभी से तापमान...

और लोड करें