IAS

  • बिहार में 35 आईएएस का तबादला

    बिहार सरकार ने प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शुक्रवार को बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 35 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज यहां देर शाम जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना के परियोजना निदेशक मयंक वरवड़े को योजना एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।  पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे धर्मेन्द्र कुमार को निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उपेन्द्र प्रसाद को अपर सचिव, श्रम संसाधन एवं प्रवासी...

  • झारखंड में आईएएस की गिरफ्तारी

    झारखंड में यह बहुत कमाल की उलटबांसी हुई है। अब तक केंद्रीय एजेंसियां राज्य के आईएएस और दूसरे अधिकारियों को परेशान कर रही थी। मुख्यमंत्री से लेकर कई अधिकारी सीबीआई और ईडी के निशाने पर थे। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा और सहयोगी कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों की हर कार्रवाई को बदले की कार्रवाई बताते थे। लेकिन अब राज्य सरकार ने, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक आईएएस को गिरफ्तार करा दिया है। आईएएस हैं विनय चौबे और उनको गिरफ्तार किया है राज्य की एसीबी यानी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने। उनको शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। सोचें, झारखंड और छत्तीसगढ़...