बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना को आईसीसी ने फटकारा
बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन करने के लिए आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई गई है। यह मामला सिलहट में शनिवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच से जुड़ा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बताया कि बांग्लादेश की कप्तान ने आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया, जो किसी इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के सामान या फिक्स्चर और फिटिंग का गलत इस्तेमाल करने से जुड़ा है। यह घटना बांग्लादेशी पारी के दौरान हुई, जब निगार आउट होने के बाद साफतौर पर निराश दिखीं।...