राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना को आईसीसी ने फटकारा

बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन करने के लिए आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई गई है। यह मामला सिलहट में शनिवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच से जुड़ा है। 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बताया कि बांग्लादेश की कप्तान ने आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया, जो किसी इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के सामान या फिक्स्चर और फिटिंग का गलत इस्तेमाल करने से जुड़ा है।

यह घटना बांग्लादेशी पारी के दौरान हुई, जब निगार आउट होने के बाद साफतौर पर निराश दिखीं। मैदान छोड़ने से पहले उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर फेंक दिया था। औपचारिक फटकार के अलावा, निगार के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ दिया गया है।

Also Read : फ्रेंच ओपन 2026: प्राइज मनी के बंटवारे से नाखुश शीर्ष टेनिस सितारे

पिछले 24 महीनों में यह निगार का पहला अपराध है। आईसीसी ने सोमवार को अपने बयान में कहा निगार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, उन्होंने एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की सदस्य सुप्रिया रानी दास की ओर से सुझाए गए दंड को स्वीकार कर लिया, इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

ये आरोप ऑन-फील्ड अंपायर एलोइस शेरिडन और साथीरा जाकिर जेसी, थर्ड अंपायर रोकेया सुल्ताना और फोर्थ अंपायर चंपा चकमा ने लगाए थे। लेवल 1 के उल्लंघन पर कम से कम आधिकारिक फटकार और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना, साथ ही एक या 2 डिमेरिट प्वाइंट्स का दंड दिया जाता है।

आईसीसी नियमों के अनुसार, डिमेरिट प्वाइंट खिलाड़ी के अनुशासन रिकॉर्ड में लागू होने की तारीख से 24 महीनों तक बने रहते हैं। अगर कोई खिलाड़ी इस अवधि के भीतर चार या उससे ज्यादा डिमेरिट प्वाइंट हासिल कर लेता है, तो उन्हें सस्पेंशन प्वाइंट में बदल दिया जाता है, जिससे उस पर प्रतिबंध लग जाता है। दो सस्पेंशन प्वाइंट्स का मतलब एक टेस्ट, दो वनडे या दो टी20 मुकाबलों से प्रतिबंध है, जो खिलाड़ी के शेड्यूल पर निर्भर करता है। श्रीलंका ने बांग्लादेश के दौरे पर 2-1 से वनडे सीरीज जीती, जिसके बाद टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 5 =