धनंजय डी सिल्वा (नाबाद 167) और कुसल मेंडिस (नाबाद 117) की शतकीय पारियों की मदद से श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बुधवार को स्टंप्स के समय चार विकेट पर 404 रन बना लिए और वह अभी पाकिस्तान के पहली पारी में बनाए गए स्कोर से 29 रन पीछ है।
आज यहां श्रीलंका ने कल के तीन विकेट पर 114 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में मुहम्मद अब्बास ने कामिंडु मेंडिस (58) को आउटकर पाकिस्तान को चौथी सफलता दिलाई।
Also Read : आईपीएल की बड़ी डील, हार्दिक पांड्या पंजाब में गए, अर्शदीप मुम्बई मे हुए शामिल
इसके पाकिस्तानी गेंदबाज पूरे दिन विकेट की तलाश में नजर आए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। धनंजय और कुसल ने 249 रनों की अवजित साझेदारी कर श्रीलंका के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी। दिन का खेल समाप्त होने के समय श्रीलंका ने चार विकेट पर 404 रन बना लिए है। धनंजय डी सिल्वा (नाबाद 167) और कुसल मेंडिस (नाबाद 117) क्रीज पर मौजूद है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



