राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आखिरी दो वनडे के लिए ब्रेट रैंडेल हुए न्यूजीलैंड टीम में शामिल

न्यूजीलैंड ने अनकैप्ड तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। 31 साल के रैंडेल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए खेलते हैं और उन्होंने 55 लिस्ट ए मैचों में 22.72 की औसत से 100 विकेट लिए हैं।

पांच मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं और मंगलवार को तीसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ने के बाद वे 0-2 से पीछे हैं। चौथा और पांचवां मैच शुक्रवार और रविवार को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा।

इन मैचों के लिए टीम में बड़े बदलाव होंगे, क्योंकि कई खिलाड़ी 19 नवंबर से भारत के ख़िलाफ़ शुरू होने वाली लाल गेंद सीरीज की तैयारी के लिए रवाना हो रहे हैं। डैरिल मिशेल, ग्लेन फ़िलिप्स और टेस्ट कप्तान टॉम लैथम जैसे खिलाड़ी पहले ही वेलिंग्टन पहुंच चुके हैं। जल्द ही मैट हेनरी और काइल जैमीसन भी उनके साथ जुड़ेंगे।

इससे ऑलराउंडर जॉश क्लार्कसन के लिए जगह बनी है, जो भारत के खिलाफ पांचवें वनडे में खेलने की दावेदारी पेश करेंगे। उन्होंने आखिरी बार अप्रैल में बंगलादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए 50 ओवर का मैच खेला था, लेकिन हाल के दिनों में उनकी फॉर्म अच्छी रही है। हाल ही में फ़ोर्ड ट्रॉफी में उन्होंने पांच विकेट भी लिए थे। फिन ऐलन सितंबर 2023 के बाद अपना पहला वनडे खेलने के लिए तैयार हैं। कोच ने उनके लिए मध्य क्रम में आक्रामक बल्लेबाज़ की नई भूमिका पर विचार किया है।

रैंडेल ने इस साल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। उन्होंने पांच गेंदों पर पांच विकेट लिए थे और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने थे। इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में डर्बीशायर के साथ समय बिताने के बाद उन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में न्यूजीलैंड ए के लिए खेला। उनका हालिया सफेद गेंद मैच काफी अधिक रन वाला मुकाबला था, जिसमें 401 और 341 रन बने थे। उस मैच में उन्होंने 76 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। जनवरी 2017 में शुरू हुए अपने लिस्ट ए करियर में उनका इकॉनमी रेट 5.14 का है और उन्होंने चार बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।

Also Read : आईसीसी की बैठक में डब्ल्यूटीसी के विस्तार की होगी चर्चा

चौथे वनडे मैच की पूर्व संध्या पर में रैंडेल ने कहा सच कहूं तो यह यक़ीन से परे लग रहा है। न्यूजीलैंड में बड़े होते हुए और क्रिकेट खेलते हुए आप इस मुक़ाम पर पहुंचने का सपना देखते हैं। इसलिए यहां होना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोच रॉब वॉल्टर से मेरी बात नहीं हुई है। अगर मुझे मैदान पर उतरने का मौक़ा मिलता है, तो मैं अपना डेब्यू करके बहुत ख़ुश होऊंगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो भी मुझे खिलाड़ियों की मदद करके ख़ुशी होगी और उम्मीद है कि कल हम विपक्षी टीम को ऑलआउट कर पाएंगे।

मुझे अपनी सटीक गेंदबाजी पर भरोसा है। मैं गेंद से कुछ अलग करने और पिच या हवा से मदद हासिल करने की कोशिश करता हूं। न्यूजीलैंड के हम सभी खिलाड़ियों की तरह मैं भी अपना 110 प्रतिशत दे रहा हूं और टीम को जीत दिलाने की कोशिश कर रहा हूं।

चौथे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फ़िन ऐलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफ़ी, मैट फिशर, डीन फ्रॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जेमीसन, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर) और विल यंग।

पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन ऐलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जॉश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैट फ़िशर, डीन फ्रॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम साइफ़र्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment