महली बियर्डमैन (छह विकेट) और स्पेंसर जॉनसन (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान मिचेल मार्श (50) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 159 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को गस ऐटकिंसन ने दूसरे ही ओवर में ट्रेविस हेड (शून्य) को आउटकर पहला झटका दिया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कूपर कॉनली ने मार्श के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। नौवें ओवर में जेमी ओवर्टन ने तेजी से रन बना रहे मिचेल मार्श (50) का शिकार कर इंग्लैंड को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद 12वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने कूपर कॉनली (27) को आउट कर जीत की ओर बढ़ रही ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया।
इसके बाद जॉश इंग्लिस और मैट रेनशॉ ने चौथे विकेट के लिए अविजित 43 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने 23.3 ओवरों में 132 रन बनाकर जीत दर्ज की। जॉश इंग्लिस ने (नाबाद 23) और मैट रेनशॉ ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली।
Also Read : जनजातीय भाषाओं और बोलियों के संरक्षण के लिए बनेगी विशेष व्यवस्था: जुएल ओराम
आज यहां इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 33.4 ओवरों में 131 रनों के स्कोर पर समेट दिया था। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के बल्लेबाज शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे संघर्ष करते देखे गये।
छठे ओवर में स्पेंसर जॉनसन ने बेन डकेट (नौ) को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। इसके बाद जेवियर बार्टलेट ने टॉम बैंटन (25) का शिकार कर लिया। इसके बियर्डमैन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। एक समय इंग्लैंड ने 65 रन पर अपने आठ विकेट गंवा दिये थे। ऐसे समय गस ऐटकिंसन और विल जैक्स ने नौवें विकेट लिए 37 रन जोड़कर इंग्लैंड के स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।
31वें ओवर में बियर्डमैन ने विल जैक्स को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। विल जैक्स ने 47 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। 34वें ओवर में बियर्डमैन ने जोफ्रा आर्चर को आउट कर इंग्लैंड की पारी का 131 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से महली बियर्डमैन ने 7.4 ओवरों में 24 रन देकर छह विकेट झटके। स्पेंसर जॉनसन को तीन विकेट मिले। जेवियर बार्टलेट ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



