विपक्ष फिर लाएगा महाभियोग
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष एक बार फिर महाभियोग लाने की तैयारी कर रहा है। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ अखबार में चुनाव आयोग के कामकाज में ज्ञानेश कुमार की मनमानी की रिपोर्ट छपने के बाद विपक्षी पार्टियों ने उनके ऊपर हमला किया है। जानकार सूत्रों के हवाले से खबर है कि अगले दो हफ्ते के भीतर विपक्ष की ओर से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने का नोटिस दिया जा सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग नोटिस दिया था लेकिन लोकसभा में...