नेहरू और इंदिरा का रिकॉर्ड अभी टूटा नहीं है
पता नहीं भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार ने 4,399 दिन के रिकॉर्ड पर इतना जोर क्यों दिया? नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार के दो साल पूरे हुए हैं और उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री 12 साल का कार्यकाल पूरा किया है। इसका जश्न मनाने की बजाय सारा फोकस इस बात पर किया गया कि मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे किए हैं, जो देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में पूरे किए गए 4,398 दिन के कार्यकाल से ज्यादा है। इस तरह मोदी निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय...