निवेश के वादों पर कितना भरोसा करें
देश के दो सबसे बड़े उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी ने गजब किया। पांच दिन के इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में अंबानी ने कहा कि वे अगले सात साल में 10 लाख करोड़ रुपए का निवेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई में करेंगे। गौतम अडानी क्यों पीछे रहते। उन्होंने ऐलान किया वे अगले 10 साल में यानी 2035 तक 18 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश एआई सेक्टर में करेंगे। अब सोचें, मुकेश अंबानी सिर्फ एआई सेक्टर में हर साल डेढ़ लाख करोड़ रुपए और गौतम अडानी हर साल एक लाख 80 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। यानी...