इसरो ने सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का 22 टन थ्रस्ट पर किया सफल हॉट टेस्ट
तमिलनाडु के नेल्लई जिले के महेंद्रगिरि में स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में 22 टन के थ्रस्ट वाले सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का समुद्र-स्तर पर हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक किया गया। इससे पहले, नोजल प्रोटेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल करके समुद्र-स्तर पर किए जाने वाले टेस्ट 19 टन थ्रस्ट स्तर पर किए जा रहे थे। सीई20 क्रायोजेनिक इंजन एलवीएम3 लॉन्च व्हीकल के ऊपरी क्रायोजेनिक चरण को शक्ति देता है। एलवीएम3 व्हीकल की पेलोड क्षमता को बढ़ाने के लिए, एलवीएम3 के भविष्य के मिशनों को एक उन्नत सी32 चरण के साथ संचालित करने की योजना है, जिसमें सीई20 इंजन के लिए 22 टन का थ्रस्ट...