जेएमएम से बात नहीं बनी है!
झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लंदन में थे, जिस समय उनके पिता स्वर्गीय शिबू सोरेन को पद्म भूषण देने की घोषणा हुई। हेमंत सोरेन दावोस गए थे, जहां से लौटते हुए लंदन में रूके और वहां आदिवासी अस्मिता से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वे मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के कॉलेज भी गए और उनसे जुड़ी चीजें देखीं। पद्म भूषण की घोषणा के बाद उन्होंने सोशल मीडिया में एक लंबी पोस्ट के जरिए पूरे झारखंड और वहां के लोगों की ओर से केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया। उनके भाई बसंत सोरेन ने...