जेएनयू ने छात्रों को सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन से दूर रहने की दी नसीहत
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन में अपने छात्रों और अन्य संबंधित लोगों को शामिल होने से बचने की नसीहत देते हुए उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को एडवाइजरी जारी किया है। गौरतलब है कि यह एडवाइजरी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच जारी की गयी है। जेएनयू ने अपनी एडवाइजरी में अपने अकादमिक समुदाय के सदस्यों से जिम्मेदारी से काम करने और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। एडवाइजरी में कहा गया,...