जस्टिस यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया
नई दिल्ली। संसद में चल रही महाभियोग की प्रक्रिया के बीच इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेजा। जस्टिस वर्मा दिल्ली हाई कोर्ट के जज थे और पिछले साल मार्च में उनके घर में आग लगने की घटना हुई थी, जिस दौरान बोरे में भरे पांच पांच सौ रुपए के नोट मिले थे। कुछ नोट जल गए थे। इसके बाद उनका तबादला इलाहाबाद हाई कोर्ट में कर दिया गया था। उन्होंने पांच अप्रैल 2025 को इलाहाबाद हाई कोर्ट में शपथ ली थी, लेकिन उन्हें कोई जिम्मेदारी...